Bhagalpur news कहलगांव में साइबर ठग सक्रिय, आधा दर्जन मुखिया बने निशाना

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news कहलगांव में साइबर ठग सक्रिय, आधा दर्जन मुखिया बने निशाना

कहलगांव प्रखंड में साइबर अपराध एक बार फिर सक्रिय हो गया है. साइबर ठग आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं.

विज्ञापन

कहलगांव प्रखंड में साइबर अपराध एक बार फिर सक्रिय हो गया है. साइबर ठग आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी अपना शिकार बना रहे हैं. बीते तीन से चार दिनों में प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों के मुखिया साइबर ठग के निशाने पर आ गये हैं. ठगों ने इन जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर हैक कर उनके परिचितों व रिश्तेदारों के नाम पर रुपये की मांग की. एक-दो मुखिया से ठग कुछ राशि लेने में सफल रहे. धनौरा, एकचारी, भोलसर, रामपुर, कैरिया और मथुरापुर पंचायत के मुखिया साइबर ठगी से प्रभावित हुए हैं. ठगों ने इन सभी के मोबाइल नंबर को हैक कर व्हाट्सएप व कॉल कर रुपये की मांग की. मामले की गंभीरता का एहसास होने पर संबंधित मुखिया ने स्थानीय थाने को सूचना दी, लेकिन थाना स्तर से उन्हें साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया गया.

साढ़ू के बेटे का नाम लेकर मांगे रुपये, क्यूआर कोड भेज कर ठगी

धनौरा पंचायत के मुखिया दिलीप मंडल ने बताया कि साइबर ठग ने उनके रिश्तेदार साढ़ू के बेटे का नाम लेकर भरोसा जीत लिया. व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज 13 हजार रुपये मंगवा लिये. दूसरे व्यक्ति के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की. इस प्रकार कुल 23 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी. उन्होंने बताया कि जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो तत्काल रसलपुर थानाध्यक्ष से संपर्क किया. वहां से साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही गयी. अन्य पंचायतों के मुखिया अब तक रुपये ठगे जाने की बात से इनकार कर रहे हैं, लेकिन सभी ने साइबर ठगों के लगातार कॉल व मैसेज कर रुपये मांगने की पुष्टि की है. कैरिया पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर मंडल ने तो अपने मोबाइल नंबर के हैक होते दूसरे नंबर से सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर लोगों को सतर्क किया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन