ePaper

bhagalpur news. सहरसा के लिए 12.55 में बस खुलेगी, किराया होगा 150 रुपये

Updated at : 22 May 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सहरसा के लिए 12.55 में बस खुलेगी, किराया होगा 150 रुपये

भागलपुर से खुलने वाली बसों का किराया तय.

विज्ञापन

-दरभंगा व मुजफ्फरपुर रूट के लिए एक-दो दिनों में समय व किराया होगा तयवरीय संवाददाता, भागलपुर

मुख्यालय से पथ परिवहन निगम भागलपुर को 12 बसें मिलने के बाद चार जगहों के लिए रूट व किराया तय कर लिया गया है. निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुमार अमित ने ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद के निर्देश पर भाड़ा व परिचालन के समय का निर्धारण कर लिया गया है. एक से दो दिनों में दरभंगा व मुज्जफरपुर रूट के लिए समय व भाड़ा तय कर दिया जायेगा. कारण एसटीए द्वारा अभी भी इस रूट पर चलने के लिए काउंटर साइन नहीं हुआ है. सभी बसें पथ परिवहन निगम डिपो से खुलेंगी.

इस रूट पर चलेंगी बसें

भागलपुर से जोगबनी:

सुबह 7:25 बजे भागलपुर से खुलेगी. दिन के 1:15 बजे जोगबनी पहुंचेगी. यही बस जोगबनी से दिन के 2:10 बजे खुलेगी और रात आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी. भागलपुर से जोगबनी का भाड़ा लगभग 210 रुपया होगा.

भागलपुर से सहरसा:

दिन के 12:55 बजे खुलेगी और रात 8:10 बजे सहरसा पहुंचेगी. भाड़ा लगभग 150 रुपया होगा.

अमरपुर से बखरी:

सुबह पांच बजे अमपुर से बखरी के लिए खुलेगी. खगड़िया होते हुए 10 :45 बजे बखरी पहुंचेगी. बखरी से सुबह 11:05 बजे खुलेगी चार बजे भागलपुर पहुंचेगी. फिर शाम 4:30 अमरपुर के लिए प्रस्थान करेगी. अमरपुर से बखरी का भाड़ा 191 रुपये तय किया गया है.

भागलपुर से सुपौल:

शाम 4:55 बजे खुलेगी और रात 11:45 बजे सुपौल पहुंचेगी. फिर सुबह 8:22 बजे सुपौल से खुलेगी और दिन के 1:45 बजे भागलपुर पहुंचेगी. भाड़ा लगभग 171 रुपया है.

– छह में से चार रूट के लिए भाड़ा व परिचालन का समय तय कर लिया गया है. एक से दो दिनों में दरभंगा व मुज्जफरपुर रूट के लिए समय व किराया का निर्धारण कर लिया जायेगा.

कुमार अमित, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक,पथ परिवहन निगम भागलपुर .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन