bhagalpur news. कम हो रही है विकास की आधुनिक परिभाषा में मिट्टी से जुड़ाव, इस पर रोक लगाने की जरूरत

Updated at : 13 Apr 2026 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. कम हो रही है विकास की आधुनिक परिभाषा में मिट्टी से जुड़ाव, इस पर रोक लगाने की जरूरत

कला केंद्र भागलपुर में परिधि सृजन मेला के दूसरा दिन रविवार को चित्रांकन व मिट्टी की मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

कला केंद्र भागलपुर में परिधि सृजन मेला के दूसरा दिन रविवार को चित्रांकन व मिट्टी की मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि विकास की आधुनिक परिभाषा में मिट्टी से जुड़ाव लगातार कम होती जा रही है. ऐसे में बच्चों युवाओं में मिट्टी गूंथ कर उनसे कलाकृतियां बनाना सृजन का प्रासंगिक आयाम हो. इस समझ से मिट्टी खिलौना निर्माण को बढ़ावा दिया गया. सचमुच मिट्टी से खेलते बच्चे आनंदित दिख रहे थे. चित्रांकन प्रतियोगिता में भागलपुर के विभिन्न स्कूलों से बच्चों ने भागीदारी की. छोटे बच्चे स्वेच्छा से जबकि कक्षा दो से चार के बच्चों ने फल लदे वृक्ष को कैनवास पर उकेरा. बड़े बच्चों ने धान कटनी और सूखती नदी, घटता पानी जैसे विषयों पर चित्र बनाये. मंजूषा चित्रकला प्रतियोगिता मंजूषा गुरु मनोज पंडित के संचालन में हुआ. फिर कविता पाठ हुई. इसमें प्रकृति प्रेम और दायित्वों पर आधारित कविताओं का सस्वर पाठ किया. प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, जैव विविधता, वनोपज और देशज बीजों की प्रासंगिकता पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया.

संध्या में शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता हुई. इससे पहले कला केंद्र परिसर रंग बिरंगे पोशाक में सजी धजी नृत्यांगनाओं से भर गया था. विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 700 प्रतिभागियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सृजन मेला में निदेशक उदय, प्राचार्य राजीव कुमार सिंह, संयोजक ललन आदि का योगदान रहा. आयोजन में संतोष कुमार सुमन, मनोज, जय नारायण, पूनम, जयप्रकाश, तकी अहमद जावेद, मिंटू कलाकार, संजय कुमार, मृदुल सिंह, वरिष्ठ कलाकार विजय कुमार शाह, राजेश कुमार झा, अर्जुन शर्मा, गणेश कुमार चंदन, स्मिता कुमारी, सरिता गुप्ता, रिंकी, नीलांजना, स्वाति चौधरी, अभिजीत, सौरव कुमार पासवान ने सहयोग किया.

शास्त्रीय गायन (सीनियर)

प्रथम : मोहित कुमार

द्वितीय : राधे ठाकुर

तृतीय: बेबो सिंह

प्रोत्साहन: प्रांजल पाण्डेय

दिवेश पंडित

शैवी सिद्धिप्रिया

शास्त्रीय गायन (जूनियर)

प्रथम: श्याम कुमार

द्वितीय : आदित्य राज

तृतीय : ओम चटर्जी

शास्त्रीय गायन ,युवा वर्ग : विशेष पुरस्कार

शांभवी

लोकगीत (सीनियर)

प्रथम: उमा गौरी

द्वितीय : मोहित कुमार

तृतीय : प्रथमेश झा

लोक गीत (जूनियर)

प्रथम: कृति कुमारी

द्वितीय : सृष्टि राज

तृतीय : वैष्णवी कश्यप

लोक गीत (युवा)

प्रथम: सौरभ कुमार पाण्डेय

द्वितीय: लवली कुमारी

तृतीय:दिशा दिव्यानी

सुगम संगीत (सीनियर)

प्रथम :उमा गौरी

द्वितीय: सृष्टि सिंह

तृतीय: मोहित कुमार

सुगम संगीत (जूनियर)

प्रथम: वैष्णवी कश्यप

द्वितीय : प्रीति कुमारी

तृतीय: ओम चटर्जी

कविता पाठ – A

प्रथम : तृषा कुमारी

द्वितीय : सुष्मिता कुमारी

तृतीय : आरव आनंद

कविता पाठ – B

प्रथम: सिद्धार्थ शौर्य

द्वितीय : देवस्मिता कर

द्वितीय: आराध्या सिंह

तृतीय : रुचि कुमारी

कविता पाठ – C

प्रथम: कृतिका भट्टाचार्जी

द्वितीय: प्रतिष्ठा सिंह

तृतीय: वंशिका राज

तृतीय: निकेता सोनम

कविता पाठ – D

प्रथम: सिद्धू कुमार

द्वितीय :स्वाति कुमारी

तृतीय :यशिका राउत

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन