Bhagalpur news सम्मेलन में सैकड़ों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ली

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news सम्मेलन में सैकड़ों ने प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ली

प्रखंड के मवि गौरीपुर परिसर में रविवार को नियोजित, विशिष्ट एवं प्रधान शिक्षकों का समागम सम्मेलन हुआ.

विज्ञापन

प्रखंड के मवि गौरीपुर परिसर में रविवार को नियोजित, विशिष्ट एवं प्रधान शिक्षकों का समागम सम्मेलन हुआ. बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों का जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, भागलपुर के साथ औपचारिक समागम हुआ, जिससे शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राणा कुमार झा, संचालन राघवेंद्र कुमार सिंह एवं संयोजन मृत्युंजय चौधरी ने किया. सम्मेलन में विवेकानंद चौधरी, राजेंद्र मिश्र, कैलाश चौधरी, अशोक कुमार और चंद्रशेखर राय सहित कई प्रमुख शिक्षक शामिल हुए. शिक्षक नेता प्रियरंजन कुमार ने अपने सैकड़ों समर्थक शिक्षकों के साथ बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की आजीवन सदस्यता ग्रहण की. उनके साथ राज कुमार सिंह, राजू कुमार पासवान, वंदना कुमारी, फूल कुमार पासवान, मुरारी कुमार, समीर कुमार, पंकज कुमार, पिंकू, बिनोद यादव, बबलू रजक, रमन कुमार, रेखा कुमारी, नेहा सिंह, नीता कुमारी, महेश्वर साह, सत्यप्रकाश, गुलजारी लाल, अरुण मंडल, अनिश कुमार सिंह समेत कई शिक्षकों ने संघ से जुड़ कर संगठन को मजबूती प्रदान की. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर शिक्षकों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में तेजी आयेगी. अब किसी भी स्तर पर शिक्षकों को परेशान नहीं किया जा सकेगा. वर्ष 2003 से शिक्षा मित्र के रूप में कार्यरत प्रियरंजन कुमार के लंबे अनुभव और संघर्ष का लाभ संघ एवं शिक्षकों को मिलेगा. सम्मेलन में स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया.

उत्कृष्ट कुमार ने एनडीए में हासिल की 279वीं रैंक

अकबरनगर खेरैहिया पंचायत के उत्कृष्ट कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा एनडीए में 279वां रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उत्कृष्ट कुमार के पिता चंदन कुमार सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं. उत्कृष्ट कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर स्थित एसकेपी विद्या विहार से प्राप्त की, जहां से उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की. वह दो भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनकी इस उपलब्धि से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है. परिजनों व ग्रामीणों ने उत्कृष्ट कुमार की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. बधाई देने वालों में संबित कुमार, सोनू कुमार गौतम, राहुल वत्स, मृगांक प्रताप, भावेश सिंह मौजूद रहे.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन