bhagalpur news. ट्रेन में चेन व बिट लगाते समय छह नंबर प्लेटफार्म से लड़कों ने पोर्टर का मोबाइल छीना

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. ट्रेन में चेन व बिट लगाते समय छह नंबर प्लेटफार्म से लड़कों ने पोर्टर का मोबाइल छीना

भागलपुर स्टेशन पर महिला रेल यात्रियों के साथ लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी

विज्ञापन

भागलपुर

भागलपुर स्टेशन पर महिला रेल यात्रियों के साथ लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी. लेकिन न तो आरपीएफ व न ही जीआरपी इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई कार्रवाई कर रही है. इस दौरान गुरुवार की देर रात छह नंबर प्लेटफॉर्म पर पोर्टर शिवनाथ कुमार ट्रेन में चेन व बिट लगाने गये, जहां दो युवकों ने पोर्टर का मोबाइल छीन लिया. पोर्टर दोनों युवकों के पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक वह छह नंबर प्लेटफॉर्म से बाहर चला गया. पीड़ित इसकी जानकारी अपने संबंधित रेल अधिकारी को दी. इसके बाद शुक्रवार को पोर्टर स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश को सारी बातों की जानकारी दी. पोर्टर ने कहा कि दो युवक आये और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गये.

– छह नंबर प्लेटफॉर्म सबसे असुरक्षित

छह नंबर प्लेटफॉर्म पूरी तरह असुरक्षित है. इस प्लेटफॉर्म में आने वाले मुख्य गेट भी खुला हुआ है. इससे बाहरी लोगों का प्रवेश होता है. लोग दीवार फांद कर आ जाते हैं. जिस कारण इन चोर को कोई परेशानी नहीं होती है. देखना वाला कोई नहीं. अब गश्ती भी सही तरीके से नहीं होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन