Bhagalpur Weather. तापमान में होगा इजाफा, गर्म रहेगा मौसम<bha>;</bha> बूंदाबांदी के भी आसार
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने वाला है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम गर्म रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
भागलपुर. जिले में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने वाला है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम गर्म रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. आने वाले दिनों में भी मौसम के गर्म बने रहने की संभावना है.उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है. हालांकि, एक-दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना भी बनी हुई है.पिछले कई दिनों से जिले में आंधी और बारिश का दौर चल रहा था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने के साथ तापमान में फिर बढ़ोतरी महसूस की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










