Bhagalpur News: 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, हीट वेव से लोग बेहाल

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 11 May 2025 1:32 AM

विज्ञापन

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी, चल रही गर्म पछिया हवा

विज्ञापन

– दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी, चल रही गर्म पछिया हवा

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में हीटवेव या लू का असर शनिवार को भी जारी रहा. गर्म पछिया हवा व तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे. तापमान बढ़ कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया. दोपहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान चार अंक बढ़ कर 26.9 डिग्री तक पहुंच गया. दिन के साथ-साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को काफी गर्मी लग रही है. वहीं, हवा में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत रही. इससे उमस काफी बढ़ गया. पछिया हवा की गति 4.2 किमी/घंटा रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 14 मई तक जिले में उष्ण एवं आद्र दिवस व रात्रि जैसे हालात रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22-26 डिग्री रहने की संभावना है. पूर्वानुमान की अवधि में 07-20 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है. आगामी दिनों में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना के मद्देनजर, खड़ी फसलों में नमी बनाये रखने के लिए बार-बार सिंचाई करें.

15 मई से बदलेगा मौसम

14 मई तक हीट वेव का असर झेलने के बाद 15 मई से बादलों की आवाजाही शुरू होगी. इससे मौसम में बदलाव आयेगा. लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं हिंद महासागर में वर्तमान स्थिति के अनुसार मानसून महीने के अंत तक केरल तट पहुंच जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन