मिड डे मील में मिला खट्टा सब्जी, बच्चों ने नहीं खाया भोजन

सुलतानगंज प्रखंड के 109 विद्यालय में एनजीओ द्वारा एमडीएम के तहत बना बनाया भोजन स्कूलों में वितरण में किया जा रहा है
सुलतानगंज प्रखंड के 109 विद्यालय में एनजीओ द्वारा एमडीएम के तहत बना बनाया भोजन स्कूलों में वितरण में किया जा रहा है. मंगलवार को 109 विद्यालय में से तीन स्कूल में भोजन से बच्चे वंचित रह गये. आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता पर ही सवालिया निशान खड़ा हो गया है. कमरगंज पंचायत के मुखिया भारत कुमार ने बताया कि कई बच्चों ने घर पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी. बताया कि सब्जी काफी खट्टा था. जिसके कारण बच्चे भोजन किये बिना ही स्कूल से वापस आ गये.बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश देखा गया. मुखिया ने बताया की व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है. इसको लेकर अधिकारियों बात कर मामले की जानकारी दी जायेगी. जानकारी मिलने पर एमडीएम बीआरपी भूपेश कुमार सिंहा व्यवस्थापक पर बिफर पड़े, जमकर फटकार लगायी. कुछ स्कूल प्रबंधन ने बताया कि भोजन काफी घटिया था. व्यवस्थापक को अविलंब सुधार किये जाने का निर्देश दिया है. वही बीईओ रेखा भारती ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली.
तीन स्कूल के बच्चे भोजन से हुए वंचितसुलतानगंज में मंगलवार को एनजीओ द्वारा एमडीएम के वितरण में विलंब होने के कारण तीन स्कूल में भोजन से बच्चा वंचित रह गये. मवि दौलतपुर और मवि गंगटी में विलंब भोजन आने के कारण लौटा दिया गया. बच्चों ने भोजन नहीं किया. जबकि उर्दू मध्य विद्यालय कोलगामा में भोजन पहुंचा ही नही. भोजन नहीं मिलने से बच्चे को भोजन नहीं मिल पाया. एमडीएम प्रखंड आरपी भूपेश सिंहा ने बताया कि मामले की जानकारी जिला को भेज दिया गया है. समय,गुणवत्ता व मात्रा से समझौता नहीं किये जाने का निर्देश दिया गया है.छात्रा ने फांसी का फंदा लगा कर दी जान
प्रतिनिधि, कहलगांव बुद्धुचक थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा ने घर में फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. मामला सोमवार देर रात की बतायी जा रही है. छात्रा बीए पार्ट टू की छात्रा थी. फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि हर दिन की भांति वह रात्रि में सभी के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गयी. घटना का पता तब चला जब मृतका की छोटी बहन मंगलवार की सुबह उसे उठाने गई और जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उसने अपने परिजन को इसकी सूचना दी. परिजनों ने जब गेट तोड़ा तो अंदर छात्रा पंखे में अपने दुपट्टे के सहारे लटकी थी. थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




