वृश्चिक राशिफल 28 फरवरी 2026: आज भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत

आज का वृश्चिक राशिफल 28 फरवरी 2026
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 Febuary 2026: आज 28 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. आइए जानते हैं, ग्रहों के संयोग का वृश्चिक राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 28 Febuary 2026: आज ग्रहों का गोचर बहुत ही भावुक और ऊर्जावान है. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं जिससे युवाओं का मन भावुक रह सकता है. कुंभ राशि में पंचग्रही योग (सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु) अभी भी एक्टिव है जो टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया की दुनिया में आपकी अलग पहचान बनाएगी. गुरु मिथुन में और शनि मीन में हैं. वहीं केतु सिंह राशि में स्तिथ है. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज कैसा रहेगा आर्थिक स्तिथ.
वृश्चिक राशि- भाग्य भाव में चंद्रमा और मकर का मंगल आपकी सुख-सुविधाओं और नई शुरुआत के लिए बेस्ट है. आज आपकी लाइफ में लग्जरी और सुख के साधनों की बढ़ोतरी होगी. घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा. अगर कोई नया स्टार्टअप या काम शुरू करना चाहते हैं तो माता-पिता का सपोर्ट जरूर लें. नौकरी करने वाले युवाओं का ट्रांसफर उनकी पसंद की जगह पर हो सकता है.
करियर-बिजनेस: भाग्य भाव में चंद्रमा और मंगल की अनुकूल स्थिति आपके करियर में नई शुरुआत के लिए बेहतरीन है. अगर आप कोई स्टार्टअप या नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन माता-पिता के सपोर्ट से सफल रहेगा. नौकरीपेशा युवाओं का ट्रांसफर उनकी मनचाही जगह पर होने के संकेत हैं, जिससे आपकी कार्यक्षमता और बढ़ेगी. सुख-सुविधाओं के साधनों में आज बढ़ोतरी होगी.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में स्थिरता और शांति बनी रहेगी. पार्टनर के साथ घर के भविष्य और घर की सजावट को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है. आपका रिश्ता अब परिपक्वता की ओर बढ़ रहा है. सिंगल वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन किसी धार्मिक यात्रा या पारिवारिक समारोह में किसी खास से टकराने का हो सकता है.
हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी सकारात्मक है. आप शारीरिक रूप से बहुत एक्टिव महसूस करेंगे और जिम या योगासन में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे. हालांकि, मंगल की ऊर्जा आपको थोड़ा रिस्की बना सकती है, इसलिए ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें. घर का बना शुद्ध भोजन ही लें और रात को समय पर सोने की आदत डालें.
सावधानी: नया काम शुरू करते समय अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक- 6.
शुभ रंग- नारंगी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 28 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




