साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026: मेष से लेकर मीन राशि में जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

19 से 25 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 2026: 19 से 25 जुलाई 2026 के इस सप्ताह में सूर्य कर्क राशि में, मंगल वृषभ में, बुध मिथुन राशि में (24 जुलाई से वक्री), गुरु कर्क में, शुक्र सिंह में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में रहेंगे. चंद्रमा सप्ताह के दौरान सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशियों में गोचर करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा.
Weekly Horoscope 2026: जुलाई 2026 का यह सप्ताह कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है. आइए जानते हैं 19 से 25 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल.
मेष राशि
इस सप्ताह कार्य करने के तरीकों में बदलाव देखने को मिल सकता है. अधिकारी और सहकर्मी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे. आय बढ़ाने के लिए नए स्रोतों की तलाश सफल हो सकती है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें. व्यवसाय में सहयोगियों के साथ समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा.
वृषभ राशि
पुरानी योजनाओं को नई दिशा देकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आपको अपनी प्राथमिकताओं को दोबारा तय करने की आवश्यकता पड़ सकती है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों में तनाव संभव है, हालांकि किसी रोगी के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं.
मिथुन राशि
कामकाज में सफलता और लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है. सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मक प्रगति संभव है.
कर्क राशि
पारिवारिक या सरकारी कार्यों के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है. भावनात्मक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन इस समय कोई नया कार्य शुरू करने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह को महत्व दें.
सिंह राशि
कामकाज में सुधार के लिए थोड़ा जोखिम उठाना लाभकारी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. तकनीकी और आधुनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं.
कन्या राशि
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए अनुबंधों से लाभ हो सकता है. साझेदारी में किए गए कार्य लाभदायक रहेंगे. नए वाहन की खरीदारी या निवेश के भी योग बन रहे हैं.
तुला राशि
धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतें. धार्मिक यात्रा के योग हैं. प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है.
वृश्चिक राशि
काम की अधिकता के कारण घरेलू जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे. कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. यात्रा के दौरान सामान और धन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. भूमि और भवन पर खर्च बढ़ सकता है.
धनु राशि
व्यावसायिक जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी. व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे. बचत और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. परिवार में अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
यह सप्ताह कुछ तनावपूर्ण रह सकता है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और परिश्रम से समाधान मिलेगा. घरेलू विवादों से बचें. सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और सम्मान प्राप्त हो सकता है.
कुंभ राशि
महत्वपूर्ण मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. संतान पक्ष के लिए समय अनुकूल रहेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें और पारिवारिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता दें.
मीन राशि
लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलने के संकेत हैं. आपके संवाद और संबंध सफलता की राह खोलेंगे. चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास से करेंगे. फिलहाल नई योजनाओं की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा. किसी मित्र से जुड़ी सुखद खबर मिल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










