bhagalpur news. स्नातक के चाैथे सेमेस्टर में एनजीओ, साेशल सर्विस व खेल विषयाें की होगी पढ़ाई
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 12:48 AM
राज्य के विश्वविद्यालयाें में अब स्नातक के चाैथे सेमेस्टर के पेपर एबिलिटी इनहांसमेंट काेर्स (एईसी-चार) के एनजीओ, साेशल सर्विस व खेल विषयाें की पढ़ाई सिलेबस के अनुसार करायी जायेगी
राज्य के विश्वविद्यालयाें में अब स्नातक के चाैथे सेमेस्टर के पेपर एबिलिटी इनहांसमेंट काेर्स (एईसी-चार) के एनजीओ, साेशल सर्विस व खेल विषयाें की पढ़ाई सिलेबस के अनुसार करायी जायेगी. कुलाधिपति आरिफ माेहम्मद खान ने लाेकभवन की सिलेबस कमेटी की अनुशंसा काे स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस बाबत पत्र लाेकभवन के प्रधान सचिव आरएल चाेंग्थू ने जारी किया है. सिलेबस में उन विषयाें की पढ़ाई सत्र 2025-29 से शुरू हाेगी. इसमें चाैथा सेमेस्टर जनवरी 2027 में शुरू हाेगी. एनईपी 2020 के अंतर्गत स्नातक का चार वर्षीय काेर्स संचालित किया जा रहा है. इसमें छात्राें की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एबिलिटी इनहांसमेंट काेर्स काे शामिल किया गया है. स्नातक के चाैथे सेमेस्टर में रखा गया. पेपर काे बहुवैकल्पिक बनाया गया है. इसमें छात्राें काे काेई एक काेर्स चुनना है. एनईपी से पहले व्यवस्था नहीं थी. सत्र 2025-29 का चाैथा सेमेस्टर शुरू होने पर छात्र उन विषयाें में किसी एक का चयन कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










