श्रावणी मेला में यात्रियों को बड़ी राहत, रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का रूट बदलेगा, रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

Updated:
विज्ञापन
भागलपुर रेलवे स्टेशन

भागलपुर रेलवे स्टेशन

दक्षिण पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के रूट में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है. प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद कांवरियों को देवघर और बांका के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची-भागलपुर और भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेनों के रूट एवं संचालन समय में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है. प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है. मंजूरी मिलने के बाद कांवरियों और आम यात्रियों को देवघर, बांका और जसीडीह के रास्ते बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी.

रांची-भागलपुर स्पेशल का बदलेगा रूट

प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर स्पेशल अब रांची, मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, जमुई, झाझा, जसीडीह, देवघर, बांका और बरहट होते हुए भागलपुर पहुंचेगी. इससे देवघर और बांका क्षेत्र के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा.

सप्ताह में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार रांची-भागलपुर स्पेशल प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से रवाना होगी. वहीं भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन संख्या 08645 प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से रांची के लिए संचालित की जायेगी.

भागलपुर-रांची स्पेशल भी नए रूट से चलेगी

भागलपुर-रांची स्पेशल ट्रेन का रूट भी संशोधित किया गया है. यह ट्रेन भागलपुर से बांका, देवघर और जसीडीह होते हुए रांची तक जाएगी. इससे श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और अधिक सुगम होने की उम्मीद है.

16 से 20 कोचों के साथ चलेगी ट्रेन


Shravani Mela Special Train: रेलवे प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों में 16 से 20 कोच लगाने की योजना बनाई है. अतिरिक्त कोचों से यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने और भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के रूट और समय की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, क्योंकि प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलना अभी शेष है.

ALSO READ: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन, जिले के 17 विद्यालयों को मिली नयी पहचान


विज्ञापन
ललित किशोर मिश्र

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन