ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में चला जागरूकता अभियान

ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान में शामिल छात्र.| Prabhat Khabar Network
नवगछिया के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नवगछिया (भागलपुर) : स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "ऑपरेशन नया सवेरा-3.0" चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत रविवार को मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल, नवगछिया में छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया.
संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील
कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने इन अपराधों की पहचान, उनसे बचाव के उपाय तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की. छात्र-छात्राओं को बताया गया कि मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी कानूनन दंडनीय अपराध हैं तथा इनके विरुद्ध समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.
कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उद्देश्य
अभियान का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा इन अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता को मजबूत करना है. पुलिस ने आमजन से ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










