शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल से बदलेगी बिहार की तस्वीर : अजय कुशवाहा

भाजपा नेता अजय कुशवाहा | Prabhat Khabar Network
भाजपा नेता अजय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नई शिक्षा परियोजनाओं और आधुनिक विश्वविद्यालयों से राज्य की तस्वीर बदलेगी। जानिए शिक्षा क्षेत्र के बड़े बदलाव।
भागलपुर. भाजपा नेता अजय कुशवाहा ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं. कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. इन योजनाओं का लाभ आने वाले वर्षों में लाखों विद्यार्थियों को मिलेगा. 211 डिग्री कॉलेज और 551 मॉडल स्कूलों की शुरुआत अजय कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के साथ-साथ 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) परियोजनाओं का शुभारंभ किया है. इन सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, ई-लाइब्रेरी और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और हाई-टेक शिक्षा का लाभ मिलेगा. नई यूनिवर्सिटियों से उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के एमआईटी परिसर में आर्किटेक्चर एवं सिविल यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की गई है. वहीं भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं कंप्यूटर साइंस यूनिवर्सिटी खोले जाने का निर्णय तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' के नाम पर दिनकर विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा युवाओं के लिए बड़ी सौगात है. विक्रमशिला विश्वविद्यालय के विकास की दिशा में बड़ा कदम अजय कुशवाहा ने कहा कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए 220 एकड़ भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा ऐतिहासिक महत्व की है. उन्होंने कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसे प्राचीन विश्वविद्यालय बिहार की गौरवशाली विरासत हैं. इनके विकास से राज्य की ऐतिहासिक पहचान और मजबूत होगी तथा देश-विदेश के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा. डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'स्कूल लाइव क्लासेज' ऐप की शुरुआत की गई है. इस ऐप के माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन विद्यार्थियों से जुड़कर उनकी शंकाओं का समाधान कर सकेंगे. इससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी तथा सुलभ बनेगी. शिक्षा से बदलेगी बिहार की तकदीर और तस्वीर अजय कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने वाले साबित होंगे. कहा कि बिहार प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और सभ्यता की भूमि रहा है. नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा के केंद्र रहे हैं. नई शिक्षा परियोजनाओं के माध्यम से बिहार एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा और राज्य के युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










