भागलपुर में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, पिता के बाद बेटी भी संक्रमित
भागलपुर में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है। इशाकचक निवासी पिता के बाद उनकी बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
भागलपुर. भागलपुर में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आया है. रविवार को शहर के इशाकचक निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके साथ रह रही बेटी की भी जांच कराई गई. सोमवार को उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है.
आपके शहर में
जेएलएनएमसीएच में चल रहा इलाज
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. विभाग के अनुसार दोनों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग अब उनके संपर्क में आये लोगों की कर रहा जांच
पिता-पुत्री के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और उनकी जांच कराने में जुट गया है. संभावित संपर्कों की सूची तैयार की जा रही है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके.
लक्ष्ण होने पर तत्काल जांच कराने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हों तो तत्काल जांच कराएं और आवश्यक सावधानियों का पालन करें. भागलपुर में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता बढ़ा दी गई है.
ALSO READ भैंस बेचकर तीन बच्चों की मां से की शादी, मंदिर से निकलते ही बहनों ने कर दी धुनाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए