मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन, जिले के 17 विद्यालयों को मिली नयी पहचान

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते नगर आयुक्त | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम का उद्घाटन करते नगर आयुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. इसका उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना है.

विज्ञापन

Model School Inauguration: सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान देने की दिशा में रविवार को महत्वपूर्ण पहल हुई. बेगूसराय से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से राज्य के 551 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिले के 17 सरकारी विद्यालयों को भी मॉडल स्कूल के रूप में औपचारिक रूप से शुरू किया गया. जिला स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं, शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

जिला स्कूल सभागार में हुआ उद्घाटन समारोह

जिला स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. समारोह के दौरान बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुए मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से सुसज्जित करना है. मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, इंटरनेट सुविधा, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, बेहतर फर्नीचर, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी हैं.

गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को भी निजी विद्यालयों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं सरकारी स्कूलों में मिल सकेंगी. इससे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने का अवसर मिलेगा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी जानकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि जिले के सभी 17 मॉडल स्कूलों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं. उद्घाटन कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए भी सभी तैयारियां पूरी की गई थीं. उन्होंने कहा कि उद्घाटन के तुरंत बाद विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन शुरू होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा उपलब्ध कराई जायेगी.

सरकारी शिक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव

Model School Inauguration: नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने कहा कि मॉडल स्कूलों की स्थापना सरकारी शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगी. आधुनिक तकनीक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा तथा वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए अधिक सक्षम बनेंगे.

जानिये जिले में कुल 17 मॉडल स्कूल, कहां-कहां हैं

जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 17 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) चिह्नित किए गए हैं।

क्रम अनुमंडल प्रखंड मॉडल स्कूल

1 नगर निगम राजकीय इंटरस्तरीय जिला स्कूल, भागलपुर

2 जगदीशपुर पंचानन झा उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैजानी भागलपुर

3 नाथनगर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, शाहपुर भागलपुर

4 सबौर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सबौर भागलपुर

5 शाहकुंड इंटर स्तरीय मोद नारायण उच्च विद्यालय, अम्बा भागलपुर

6 सुल्तानगंज कृष्णानंद सूर्यमल इंटर स्कूल, सुल्तानगंज भागलपुर

7 गोराडीह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिरनोध भागलपुर

8 कहलगांव इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला, कहलगांव

9 पीरपैंती लक्ष्मी नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलिकपुर कहलगांव

10 सन्हौला राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सनोखरहाट कहलगांव

11 खरीक आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुलसीपुर यमुनियां नवगछिया

12 बिहपुर नकछेदी कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, झंडापुर नवगछिया

13 गोपालपुर एसवीसी उच्च माध्यमिक विद्यालय, लतीफाकर धरहरा नवगछिया

14 इस्माइलपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस्माइलपुर नवगछिया

15 नारायणपुर शिवधारी शुकदेव उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोजमा गनौल नवगछिया

16 नवगछिया इंटर स्तरीय विद्यालय, नवगछिया

17 रंगरा चौक राजकीय संत विनोबा उच्च विद्यालय, तिनटंगा दियारा नवगछिया

अनुमंडल के अनुसार संख्या:

भागलपुर अनुमंडल: 7 मॉडल स्कूल

कहलगांव अनुमंडल: 3 मॉडल स्कूल

नवगछिया अनुमंडल: 7 मॉडल स्कूल

कुल मॉडल स्कूल: 17

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


विज्ञापन
Deepak Kumar Rao

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Rao

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन