bhagalpur news. पूर्णिया ने किशनगंज को छह विकेट से हराया
Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को मेंस अंडर-16 वन डे ट्रॉफी में किशनगंज व पूर्णिया के बीच मैच हुआ
विज्ञापन
भागलपुर. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को मेंस अंडर-16 वन डे ट्रॉफी में किशनगंज व पूर्णिया के बीच मैच हुआ. इसमें पूर्णिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की. किशनगंज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. शौर्य ने 80 व प्रिंस ने 18 रन बनाये. पूर्णिया के गेंदबाज अयांक ने तीन व डेरेन ने दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया ने 26.3 ओवर में चार विकेट खोकर 165 रन बनाकर मैच जीता. पूर्णिया के सालिक ने 107 व अमन ने 24 रन बनाये. किशनगंज के इब्राहिम ने दो विकेट व युवराज ने एक विकेट लिया. मैच में अंपायरिंग बीसीए पैनल के मनोहर कुमार व अमित रंजन ने किया. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया गुरुवार को पूर्णिया और अररिया के बीच मैच सुबह सात बजे होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










