bhagalpur news. पीरपैंती में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 28 Mar 2026 1:08 AM
पीरपैंती प्रखंड के पथलखान स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
पीरपैंती प्रखंड के पथलखान स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसका नेतृत्व मैनाबाड़ी काली आश्रम के महंथ रामभूषण दास उर्फ उड़िया बाबा ने किया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रथ और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कर श्रद्धा और एकता का संदेश दिया. आकर्षक भगवा ध्वज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि ने लोगों को आकर्षित किया, जबकि श्रद्धालुओं ने जोश और उमंग के साथ ””””””””””””””””जय श्री राम”””””””””””””””” के जय घोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. शोभायात्रा का स्वागत जगह-जगह पर उत्साहित ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया. वहीं पीरपैंती चांदपुर, नौवाटोली आदि जगहों से शोभायात्रा नगर जब पहुंची तो राम भक्तों का हम देखने को मिला. शोभायात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा को लेकर प्रशासनिक इंतजाम पीरपैंती थाना अध्यक्ष पंकज रावत के नेतृत्व में किया गया था. वहीं मिर्जा गांव में शोभायात्रा भव्य तरीके से निकल गई, जो प्यालापुर होते हुए शंकर गली तक पहुंची और वापस अपने स्थान तक आई. वहीं हरदेवचक तिवारी बासा में रामायण पाठ का आयोजन किया गया. लकड़ाकोल और मेहरपुर में भी भक्तों का हुजूम दिखा. मनोकामना संस्कार मंडपम के निदेशक इंद्रजीत मिश्र ने रामनवमी को लेकर विशेष बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










