Bhagalpur, इलाज के दौरान बंदी की मौत, जेएलएनएमसीएच में चल रहा था उपचार

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur,  इलाज के दौरान बंदी की मौत, जेएलएनएमसीएच में चल रहा था उपचार

इलाज के दौरान बंदी की मौत, जेएलएनएमसीएच के आईसीयू में चल रहा था उपचार

विज्ञापन

भागलपुर से रिपोर्ट,

केंद्रीय कारा पूर्णिया से बेहतर इलाज के लिए भेजे गए सजायाफ्ता बंदी मो. रहमान उर्फ इदरीश की इलाज के दौरान मौत हो गई. वह जेएलएनएमसीएच मायागंज के आईसीयू यूनिट में भर्ती था, जहां उसका उपचार चल रहा था. जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र निवासी मो. रहमान उर्फ इदरीश की तबीयत बिगड़ने पर पहले पूर्णिया में इलाज कराया गया था. वहां सुधार नहीं होने पर जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उसे एक मई 2026 को जेएलएनएमसीएच, भागलपुर रेफर किया गया था. यहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे. इस कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी. अस्पताल प्रशासन व पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन