bhagalpur news. सीनेट बैठक की तैयारी तेज, बचे कार्य 15 तक करें पूरा

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 12:34 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू के बजट को लेकर मारवाड़ी कॉलेज में 17 जनवरी को सीनेट की बैठक होनी है

विज्ञापन

टीएमबीयू के बजट को लेकर मारवाड़ी कॉलेज में 17 जनवरी को सीनेट की बैठक होनी है. इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज के महिला विंग में कोर कमेटी की तीसरी बैठक हुई. इसमें सभी कमेटी के संयोजक भी शामिल हुए. पिछली बैठक में प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने कोर कमेटी सहित सब कमेटी को अलग-अलग बिंदुओं पर निर्देश दिया था. अबतक की गयी तैयारी को लेकर समीक्षा की. बचे कार्यों को तेजी से करने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि 15 जनवरी तक तैयारी पूरी कर लें. बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो अर्चना साह, रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, कॉलेज प्राचार्य प्रो संजय कुमार झा, सिंडिकेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रो मनोज कुमार, प्राचार्य डॉ अनिरुद्ध कुमार, डॉ दीपो महतो, प्रो निशा झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन