bhagalpur news. बेबी अकीरा आद्या को श्रेष्ठ, बेबी अमायरा, प्रवीर सिंह व अकीरा को प्रथम पुरस्कार

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 1:23 AM

विज्ञापन

आइएमए भागलपुर की ओर से आइएमए सभागार में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया

विज्ञापन

आइएमए भागलपुर की ओर से आइएमए सभागार में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री डॉ प्रीति शेखर थीं, तो यूनियन बैंक के आरडीडी अखिलेश कुमार ने सहयोग किया. इसमें प्रथम पुरस्कार तीन से पांच वर्ष आयुवर्ग में डॉ आशुतोष की पुत्री अमायरा को फर्स्ट बेबी, विश्वजीत कुमार के पुत्र अर्णव चौधरी को द्वितीय, आदित्य कुमार की पुत्री आसी को तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि एक से तीन वर्ष आयुवर्ग में भी डॉ आशुतोष कुमार के पुत्र प्रवीर सिंह को प्रथम, कुमार रवि कृष्ण की पुत्री हर्षिता कृष्णा को द्वितीय, कुमार नीलोत्पल के पुत्र वेद को तृतीय पुरस्कार मिला. जीरो से एक वर्ष की कैटेगरी में फर्स्ट प्राइज आदित्य कुमार की पुत्री अकीरा आद्या, विक्की कुमार की पुत्री हर्षिता को द्वितीय पुरस्कार मिला. तीनों कैटेगरी में बेस्ट बेबी का अवार्ड बेबी अकीरा आद्या को मिला. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरशद अहमद ने किया. आइएमए के सचिव डॉ आरपी जायसवाल, हेल्थ वीक सेक्रेटरी डॉ संगीता मेहता, हेल्थ वीक प्रेसिडेंट डॉ विभा चौधरी के सहयोग से आयोजन सफल हुआ. कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह, डॉ अर्चना झा, डॉ अल्पना मित्रा, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ शैलेश चंद्र झा, डॉ विनय कुमार मिश्रा, डॉ शंभू शंकर सिंह, डॉ आरके सिन्हा, डॉ अनिल कुमार, डॉ पीके यादव, डॉ संगीता मेहता आदि का योगदान रहा.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन