bhagalpur news. क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 11 Feb 2026 12:46 AM

विज्ञापन

सबौर महाविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी

विज्ञापन

सबौर महाविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ नाज परवीन के द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान राजकुमार, द्वितीय कुमार प्रशांत एवं तृतीय स्थान प्रशांत कुमार ने प्राप्त किया. महिला वर्ग में प्रथम स्थान सेमेस्टर टू की छात्रा शलोनी कुमारी, द्वितीय स्थान पर सृष्टि कुमारी एवं तृतीय स्थान पर अनन्या गुप्ता ने प्राप्त किया. महाविद्यालय के कुल 78 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. 77वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत करने के लिए महाविद्यालय के छात्र शिवम कुमार को भी प्राचार्य द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के शिक्षक डॉ पारस मणि झा, डॉ राकेश रंजन, डॉ कुमार नित्य गोपाल, डॉ नीरज कुमार सिन्हा, डॉ रंजना कुमारी, डॉ मो शहाबुद्दीन, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ रवि शंकर मिश्रा, डॉ बी नूरजहां, डॉ मोहिनी कुमारी, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ मयंक वत्स, डॉ सरोज कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ दिव्या ज्योति, डॉ गोविंद सरकार, डॉ शशि माला कुमारी, डॉ ज्योत्सना तिवारी, डॉ मधु लता कुमारी, डॉ अनुराधा कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ अनंत कुमार दास एवं प्रधान सहायक राकेश ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन