सबौर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी, पति बोला- फंदे से लटककर दी जान
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के सबौर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पति का दावा है कि पत्नी ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, लेकिन कमरे में मिले खून के निशान और बहन के आरोपों के बाद मामला उलझता नजर आ रहा है.
विज्ञापन
सबौर, भागलपुर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट
Bhagalpur News : भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता पायल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजन उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुट गई है. मृतका की बहन ने मामले को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं.अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
जानकारी के अनुसार सबौर निवासी विजय आनंद की पत्नी पायल कुमारी को शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे परिजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज लेकर पहुंचे. चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मायागंज स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. वहीं सबौर थाना पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की.पति ने बताया- कमरे में फंदे से लटकी मिली पत्नी
मृतका के पति विजय आनंद ने बताया कि उनकी शादी 24 नवंबर 2025 को हुई थी और शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था. उसके अनुसार गुरुवार शाम पायल ने पटना स्थित इस्कॉन मंदिर जाकर ट्रेडिंग रील शूट करने की इच्छा जताई थी.विजय ने कहा कि उसने अकेले पटना जाने से मना करते हुए साथ चलने की बात कही थी. उसके मुताबिक इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ.पति का दावा है कि शुक्रवार सुबह जब पायल ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसने कई बार आवाज लगाई. कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया. अंदर पायल फंदे से लटकी मिली. विजय ने बताया कि जैसे ही उसने पायल को छुआ, वह नीचे बेड पर गिर गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.बहन ने उठाये कई सवाल
मृतका की बहन ट्विंकल कुमारी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था, हालांकि विवाद किस बात को लेकर होता था इसकी जानकारी उसे नहीं थी.ट्विंकल ने सवाल उठाया कि जब पायल रोज सुबह जल्दी उठ जाती थी, तो शुक्रवार को परिजनों ने उसे सुबह से क्यों नहीं जगाया और घटना की जानकारी देर से क्यों दी गई.उसने यह भी दावा किया कि घटना के बाद जब वह कमरे में गई तो वहां पंखे से सूती कपड़ा लटक रहा था और फर्श पर खून के निशान भी दिखाई दिए.एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम ने मृतका के कमरे का निरीक्षण किया और विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए. वहीं खगड़िया से मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए.पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










