विज्ञापन
Hindi NewsRajyaबिहारभागलपुर

भागलपुर न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

bhagalpur news. टीएमबीयू का एलुमनाई सेल कार्यालय आठ साल से बंद, सेल का भी नहीं हुआ गठनफोटो - मनोज जी- कार्यालय परिसर पशु के लिए बना चारागाह- विवि स्वास्थ्य केंद्र भवन के दो कमरा में खोला गया था कार्यालय- एनएसएस व एलुमनाई सेल कार्यालय ने विवि को नैक मूल्यांकन में अधिक प्वाइंट दिलाया थावरीय संवाददाता, भागलपुरटीएमबीयू के नैक मूल्यांकन में सबसे अधिक प्वाइंट एनएसएस व एलुमनाई सेल कार्यालय ने दिलाया था. नैक मूल्यांकन को लेकर विवि में कई सेल का गठन किया गया था. टीम जाते ही एक-एक कर सारे सेल बंद हो चुके हैं. हालांकि, विवि प्रशासन दावा करता रहा है कि एलुमनाई सेल का गठन किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है.विवि के स्वास्थ्य केंद्र भवन के दो कमरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यालय व एलुमनाई सेल का कार्यालय बनाया गया था. विवि का मूल्यांकन होने के बाद आठ साल से दोनों कार्यालय बंद पड़ा है. भवन का प्लास्टर गिरने लगा है. पशु के लिए चारागाह बना है. कार्यालय के सामने जंगल-झाड़ी उग आये हैं. साफ-सफाई करने वाला कोई नहीं है. कार्यालय में रखे फर्नीचर व कोई भी रिकार्ड तक नहीं मिलेंगे. हालांकि, विवि के एक अधिकारी ने बताया कि एनएसएस कार्यालय बंद नहीं हुआ है. विवि प्रशासनिक भवन में कार्यालय चल रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर वहां से कार्यालय हटा कर विवि में रखा गया है. विवि से एनएसएस संचालित किया जा रहा है.नैक टीम ने दोनों कार्यालय में एक घंटे से ज्यादा समय बिताया थानैक मूल्यांकन के लिए आयी टीम के चेयरमैन समेत अन्य तीन अधिकारियों ने एनएसएस व एलुमनाई कार्यालय में एक घंटे से भी ज्यादा समय दिया था. यहां की एक-एक चीजों को देखा था. एनएसएस के कार्यकर्ता व एलुमनाई से बात कर टीम काफी खुश हुई थी. दोनों चीजों को और बेहतर करने का निर्देश भी दिया था. मौके पर दोनों सेल के पदाधिकारी ने नैक टीम के समक्ष सेल द्वारा किये कार्यों की जमकर तारीफ की थी, लेकिन आज दोनों कार्यालय में ताला लटक रहा है.पूर्ववर्ती छात्र भटक रहे -विवि के एलुमनाई सेल का कार्यालय देख यहां के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं में खुशी थी. पूछताछ करने के लिए कार्यालय आ जाते थे. कार्यालय को लेकर उन पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के बीच उत्सुकता भी थी, लेकिन आज वे छात्र कुछ जानने व पूछताछ करने के लिए भटक रहे हैं. कई एलुमनाई ने बताया कि कार्यालय के बाहर पूछताछ के लिए कोई नंबर भी विवि द्वारा नहीं लगाया गया है. कमरा के सामने बोर्ड तक लगा है. नैक मूल्यांकन के दौरान एलुमनाई सेल व एनएसएस कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं की उपस्थिति दर्ज करा दी गयी थी.कोट <bha>--</bha>एलुमनाई सेल का कार्यालय को देखा जायेगा. इस बारे में कुलपति से दिशा-निर्देश लेकर आगे की प्रक्रिया की जायेगी. साथ ही एलुमनाई सेल का भी गठन होगा.प्रो रामाशीष पूर्वे, रजिस्ट्रार, टीएमबीयू

PrevPage 421Next

बिहार वीडियो

Bhagalpur Today News :

Latest Bhagalpur News in Hindi: भागलपुर के स्थानीय समाचार, राजनीति, मौसम, शिक्षा, लाइफस्टाइल, इवेंट, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी के लिए आप प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर खबर की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां रियल टाइम और मुफ़्त में उपलब्ध कराता है। साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Bhagalpur news

Bhagalpur Mausam: भागलपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) अपडेट पाएं।

About Bhagalpur

भागलपुर (Bhagalpur), बिहार का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्ध वाला शहर है। इस शहर की खास बात यह है कि यहां का तसर रेशम (Tussar Silk) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसलिए इसे “सिल्क सिटी” (Silk City of India) के नाम से भी जाना जाता है। गंगा नदी किनारे बसा हुआ यह शहर शिक्षा, व्यापार तथा हस्तशिल्प के लिए भी देश भर में जाना जाता है। भागलपुर प्राचीन काल से ही संस्कृति और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी यह अपनी रेशम वस्त्र उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय तक पहचान रखता है।

Also Read: Bhagalpur ePaper Today – Read the Latest News Online

भागलपुर का मौसम और खानपान (Bhagalpur Weather & Food) जब बात भागलपुर की मौसम की जाए तो यहां का मौसम सालभर बदलता रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 28°C से 40°C तक बढ़ जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C तक गिर जाता है, जिससे ठंड काफी तेजी से बढ़ जाती है और खासकर जब बात मानसून की हो तो यहां गंगा नदी के किनारे का नजारा बेहद खुशनुमा और रोमांचक हो जाता है।

भागलपुर की खानपान की बात करें तो यहां का खाना पारंपरिक होने के साथ-साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहां के लिट्टी-चोखा, मछली-चावल, आलू-चोखा, सत्तू पराठा और खिचड़ी के स्वाद का हर कोई दीवाना होता है। वहीं मिठाइयों में अनरसा, खाजा, ठेकुआ और खीरमोहन यहां का अभिमान हैं।

Also Read: Bhagalpur Mausam Update (भागलपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast