bhagalpur news. मुंगेर ने लखीसराय को आठ विकेट से किया पराजित

Updated at : 28 Apr 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. मुंगेर ने लखीसराय को आठ विकेट से किया पराजित

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी प्रतियोगिता में रविवार को मुंगेर ने लखीसराय को आठ विकेट से पराजित कर दिया

विज्ञापन

भागलपुर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन व भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी प्रतियोगिता में रविवार को मुंगेर ने लखीसराय को आठ विकेट से पराजित कर दिया. मुंगेर टीम के नेहाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया. 50 ओवर के मैच में लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 37.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 131 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में अंकित राज ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. गेंदबाजी में मुंगेर की ओर से रजनीश ने चार, लक्ष्मण व नेहाल ने तीन-तीन विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर कर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में दिव्यांशु आनंद ने 73 व अशरफ ने 46 रनों का योगदान दिया. लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु और रोहित ने एक-एक विकेट झटकें. मैच में अंपायर बीसीए पैनल के तनवीर आलम व राघव ठाकुर थे. स्कोरिंग में अंकित अमृत राज व शिवम कुमार थे. सोमवार को जमुई व भागलपुर टीम के बीच मुकाबला होगा. सुबह सात बजे से मैच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए डॉ आनंद कुमार मिश्रा, सुबीर मुखर्जी, डॉ जयशंकर ठाकुर, प्रो मनोज कुमार, मेहताब मेहंदी, करुण सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन