विजय सिन्हा ने 13 मार्च को बुलाई अधिकारियों की बैठक, जमीन सर्वे पूरा करने की डेडलाइन भी बताई

Updated:
विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे का काम जारी है. इस बीच उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 13 मार्च को अधिकारियों की बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में जमीन सर्वे से जुड़े हर एक मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और तय डेडलाइन से पहले इसे पूरा करने पर फोकस रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे का काम दिसंबर 2027 तक हर हाल में पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा फुल एक्शन मोड में हैं. इसके साथ ही उन्होंने जमीन से जुड़े विवादों को खत्म करने और जमीन से जुड़े सही मालिकाना हक देने के लिए सर्वे की डेडलाइन का ऐलान किया.

विज्ञापन

जमीन सर्वे का काम पूरा होने से होगा ये फायदा

इसके अलावा विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि विशेष भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त काम को समय के अंदर पूरा करना बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जमीन सर्वे का काम पूरा हो जाने के बाद लैंड रिकॉर्ड्स पूरी तरह से अपडेट और पारदर्शी हो जायेंगे. जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपडेट होने के बाद इससे जुड़े विवादों में काफी राहत मिल सकेगी.

बैठक में किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 13 मार्च को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा, बैठक के दौरान जमीन सर्वे का काम तय डेडलाइन में किस तरह से पूरा किया जाएगा, इस पर चर्चा की जाएगी. साथ ही इस दौरान हर एक मुद्दे पर चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक, भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत की ओर से बैठक को लेकर लेटर जारी कर दिया गया है.

विजय सिन्हा ने अधिकारियों को दी चेतावनी

बिहार में अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कहीं ना कहीं जमीन सर्वे का काम प्रभावित हो रहा है. ऐसे में विजय सिन्हा ने कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा, समय रहते, जिम्मेदारी आकर संभालें. काम करने वालों का ही सम्मान होगा. जो गंदी राजनीति कर वातावरण दूषित कर रहे हैं, काम करने वाले अधिकारी और कर्मी को धमकी दे रहे हैं, काम करने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, वैसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई होगी. भ्रम में न रहें, कल भी एनडीए की सरकार थी, आज भी है और कल भी रहेगी.

Also Read: बिहार में रोजे के बीच गैस के लिए जद्दोजहद, घरेलू सिलेंडर के लिए सुबह से लगी लंबी लाइन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन