बिहार में रोजे के बीच गैस के लिए जद्दोजहद, घरेलू सिलेंडर के लिए सुबह से लगी लंबी लाइन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Mar 2026 10:22 AM
एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग
LPG Gas Crisis: बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है. रोजे के बीच भारी परेशानी आ पड़ी है. राज्य के औरंगाबाद जिले में रोजे के बीच एलपीजी सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. सुबह से ही लंबी लाइन में लोगों को खड़े होना पड़ रहा है.
LPG Gas Crisis: ईरान-अमेरिका-इजरायल वॉर के बीच देश में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. औरंगाबाद में अलग-अलग गैस एजेंसी परिसरों और वितरण जगहों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लग रही हैं. स्थिति यह है कि कई लोग सुबह पांच बजे से ही अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े हो जा रहे हैं.
क्या कहना है लोगों का?
रमजान के महीने में यह समस्या अल्पसंख्यक परिवारों के लिए और भी चिंता का विषय बन गई है. रोजा रखने वाले लोगों को इफ्तार और सेहरी की तैयारी को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म हो जाने के कारण उन्हें रोजमर्रा के खाने की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है. ऐसे में सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना उनकी मजबूरी बन गई है.
लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि यदि एजेंसियों की ओर से समय पर और व्यवस्थित तरीके से गैस बांटा जाए तो इतनी लंबी लाइन लगाने की नौबत नहीं आएगी. कई बुजुर्ग और महिलाएं भी सिलेंडर लेने के लिए घंटों धूप में खड़ी दिखाई दिए.
क्या कहना है जिला प्रशासन?
जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है. प्रशासन का दावा है कि आपूर्ति लगातार की जा रही है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. इसके बावजूद एजेंसियों के बाहर उमड़ रही भीड़ और सुबह से लग रही लंबी कतारें यह संकेत दे रही हैं कि कहीं न कहीं वितरण व्यवस्था में समस्या बनी हुई है.
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि होम डिलीवरी की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए और वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.
Also Read: बिहार में दाखिल-खारिज, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट समेत राजस्व सेवा के 20 काम प्रभावित, क्या है मामला?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










