चैत्र नवरात्रि से पहले करें ये सात तैयारी, मां दुर्गा कृपा पाएंगे

Updated at : 11 Mar 2026 11:39 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 preparation tips

चैत्र नवरात्रि से पहले करें ये तैयारियां

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर की साफ-सफाई, पूजा स्थल तैयारी और सात्विक नियम अपनाना शुभ माना जाता है. इन तैयारियों से मां दुर्गा की कृपा और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी और इसका समापन 27 मार्च, शुक्रवार को होगा. इस तरह इस वर्ष नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इन दिनों मां दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. नवरात्रि के दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा की सवारी पालकी मानी जा रही है, जिसे विशेष संकेतों से जोड़ा जाता है. ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले घर और मन की कुछ तैयारियां करना बेहद शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि से पहले कौन-सी 7 तैयारियां करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

घर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण करें

चैत्र नवरात्रि से पहले घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करना बहुत जरूरी माना जाता है. मान्यता है कि साफ और पवित्र स्थान पर ही देवी का वास होता है. पूजा स्थल को विशेष रूप से साफ करें और वहां गंगाजल का छिड़काव करें.

पूजा स्थल की व्यवस्था करें

चैत्र नवरात्रि में प्रतिदिन पूजा करने के लिए पहले से ही पूजा स्थल तैयार कर लें. एक साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. साथ ही कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री भी पहले से जुटा लें.

पूजा सामग्री पहले से तैयार रखें

चैत्र नवरात्रि के दौरान रोजाना पूजा में कई चीजों की जरूरत पड़ती है, जैसे—कलश, नारियल, आम के पत्ते, रोली, अक्षत, चुनरी, दीपक, धूप और फूल. इसलिए इन सभी सामग्री को पहले से ही इकट्ठा कर लेना अच्छा माना जाता है.

व्रत और सात्विक भोजन की तैयारी

जो लोग चैत्र नवरात्रि में व्रत रखते हैं, उन्हें पहले से ही फलाहार और सात्विक भोजन की व्यवस्था कर लेनी चाहिए. घर में लहसुन-प्याज का उपयोग कम करना और सात्विक भोजन बनाना शुभ माना जाता है.

कलश स्थापना के स्थान का चयन

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसलिए घर में एक शांत और पवित्र स्थान चुन लें जहां पूरे नौ दिन पूजा-पाठ किया जा सके.

मन और विचारों को पवित्र रखें

चैत्र नवरात्रि केवल बाहरी पूजा ही नहीं बल्कि आंतरिक शुद्धता का भी पर्व है. इसलिए इन दिनों क्रोध, नकारात्मक सोच और विवाद से दूर रहना चाहिए. सकारात्मक विचार और भक्ति भाव बनाए रखना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: पालकी पर सवार होकर आयेंगी माता रानी, मुर्गे पर करेंगी प्रस्थान

दान और सेवा का संकल्प लें

नवरात्रि के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करना और दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. भोजन, वस्त्र या फल का दान करने से देवी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है. कुल मिलाकर, यदि चैत्र नवरात्रि से पहले इन तैयारियों को श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाए, तो मां दुर्गा की विशेष कृपा घर और परिवार पर बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola