राजभवन के निर्देश पर टीएमबीयू में इंटर व स्नातक में होगा नामांकन
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jul 2020 7:08 AM
राजभवन के निर्देश पर टीएमबीयू में इंटर व स्नातक में होगा नामांकन
भागलपुर: बिहार, सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड की 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आ चुका हैं, लेकिन छात्रों को टीएमबीयू के कॉलेजों में इंटर व स्नातक नामांकन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. टीएमबीयू में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में और लेट हो सकता हैं.
हालांकि स्नातक पार्ट वन में नामांकन की जरूरी प्रक्रिया यूएमआइएस ने पूरी कर ली है. विवि के साइंस डीन प्रो अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि राजभवन से निर्देश के आने के बाद ही टीएमबीयू में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो पायेगी.
विवि बिना निर्देश के कोई प्रक्रिया शुरू नहीं करेगा. फिलहाल कोरोना महामारी से 31 जुलाई तक विवि व संबंधित इकाई बंद है. अगस्त में खुलने पर राजभवन से नामांकन, परीक्षा आदि को लेकर निर्देश आयेगा, तो विवि निर्देश का पालन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










