Bhagalpur news एनएसएस का सात दिवसीय विशेष कैंप का समापन

Updated at : 24 Feb 2025 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news एनएसएस का सात दिवसीय विशेष कैंप का समापन

नारायणपुर जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस इकाई ने गोद लिये गये गांव शाहपुर-चौहद्दी में सात दिवसीय विशेष कैंप के शिविर लोगों के पौधरोपण सह विशेष संवाद के साथ संपन्न हुआ

विज्ञापन

नारायणपुर जेपी कॉलेज नारायणपुर के एनएसएस इकाई ने गोद लिये गये गांव शाहपुर-चौहद्दी में सात दिवसीय विशेष कैंप के शिविर लोगों के पौधरोपण सह विशेष संवाद के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रितिका गौतम ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये. लोगों को पौधरोपण के महत्व, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण पर जागरूक किया. आरटीआई एक्टिविस्ट शाहपुर के नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवकोंं ने ग्रामीणों के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया. शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किये और गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया. गांधीवादी विचारक सह अधिवक्ता रंजीत कुमार मंडल ने विशेष शिविर के आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों के प्रयास की सराहना की. प्राचार्य डा सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल सेवा और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मौके पर ग्रामीण गौतम यादव, आयुष झा, हिमांशु कुमार, अनीश, शुभम, हेमंत, सुलेखा छोटी, जूही, प्रिंस मौजूद थे.

व्यावसायिक का हार्ट अटैक से निधन

पीरपैंती सुंदरपुर के कुमार सुंदरम उर्फ लाली ठाकुर (50) की हृदय गति के रुकने से निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि दूध लाने गये हुए थे, वहीं पर ही उनके साथ घटना घट गयी. परिजन रेफरल अस्पताल ले गये. डॉ नीरज कुमार राज ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शराब के नशे में गिरफ्तार

शराब के नशे में आरोपित को ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र लूरीदास टोला का सरवन कुमार है. पुलिस ने आरोपित की मेडिकल जांच करवायी, तो शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन