bhagalpur news. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्काउट एंड गाइड भवन में बच्चों को दिए स्वास्थ्य टिप्स

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्काउट एंड गाइड भवन में बच्चों को दिए स्वास्थ्य टिप्स

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को स्काउट एंड गाइड भवन भागलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को स्काउट एंड गाइड भवन भागलपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन भारत स्काउट एंड गाइड भागलपुर के मुख्य जिला आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव अमरनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट विपिन कुमार सिंह, सावित्री आंतरिक सेवा के अध्यक्ष डॉ योगेश कौशल, होम्योपैथिक चिकित्सक वकील प्रसाद सिंह, एसबीएल होम्योपैथिक कंपनी के वितरक रौशन कुमार व मोहम्मद अजमत अली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों ने बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न टिप्स दिए. इस अवसर पर 29 मार्च 2026 को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग, निबंध व क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को शील्ड व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं सावित्री आंतरिक सेवा के अध्यक्ष डॉ योगेश कौशल व सचिव मुकेश कुमार आजाद ने प्रतिभागियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान किया. एसबीएल होम्योपैथिक कंपनी की ओर से अतिथियों, पदाधिकारियों व स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं. कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर सागर कुमार कुमार यादव, गौरव राज, मुन्ना कुमार, रेंजर रौशन खातून, सिमरन, खुशी कुमारी तथा दुर्गा चरण उच्च विद्यालय, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय, क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय, सरयूदेबी मोहनलाल बालिका इंटर स्कूल मिर्जानहाट व मारवाड़ी पाठशाला के स्काउट-गाइड शामिल रहे. मंच संचालन विपिन कुमार सिंह ने किया. जानकारी जिला सचिव प्रवीण कुमार झा ने दी.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन