bhagalpur news. भागलपुर ने बांका टीम को 99 रनों से हराया

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर ने बांका टीम को 99 रनों से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में मंगलवार को भागलपुर ने बांका टीम को 99 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में मंगलवार को भागलपुर ने बांका टीम को 99 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. भागलपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 281 रनों का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में अर्णव आरव ने 94 रनों का योगदान दिया. जबकि दिव्यांशु ने तेज 85 रन की पारी खेली. इसके अलावा अभिनेक आर्या ने 34 रनों का योगदान दिया. बांका की ओर से गेंदबाजी में एमडी जाकिर हुसैन ने तीन व अभिजीत सिंह ने दो विकेट चटकाये.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम 37.3 ओवर में 182 रन पर ऑल आउट हो गयी. टीम के लिए सत्यम ने सर्वाधिक 59 रन बनाये. जबकि समर यादव 30 रन व यश कुमार ने 26 रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन राय ने तीन व सतिंदर पासवान ने दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की. भागलपुर के सचिन राय व अर्णव आरव को शानदार प्रदर्शन के लिए संयुक्त रूप मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर नय्यर अली व शाहिद अख्तर थे. स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार थे. बुधवार को लखीसराय व जमुई टीम के बीच मुकाबला होगा.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन