bhagalpur news. लड़कियों के लापता होने के मामले में पुलिस को मिले कई सुराग, उद्भेदन के करीब पहुंची पुलिस

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 12:45 AM

विज्ञापन

बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर और वारसलीगंज से लापता हुई बच्चियों की वापसी 13वें दिन भी नहीं हुई

विज्ञापन

बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर और वारसलीगंज से लापता हुई बच्चियों की वापसी 13वें दिन भी नहीं हुई. हालांकि, पुलिस का दावा है कि अब इस मामले में वह पटाक्षेप के करीब है. पुलिस ने दोनों लड़कियों के सकुशल वापसी कराने को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा दी है. एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी की तीन टीमें अलग-अलग काम कर रही है. पुलिस ने यूपी बिहार के कई शहरों में पहुंच कर लापता बच्चियों की खोजबीन की है. दावा है कि पुलिस लड़कियों के लगभग करीब पहुंच चुकी है. संदिग्घ लड़की ने बदला बयान

पुलिस की कार्रवाई के दौरान अब इस मामले में संदिग्ध लड़की ने अपना बयान बदल दिया है. जानकारी मिली है कि अब वह पुलिस की छानबीन में सहयोग कर रही है, जिससे पुलिस को इस मामले की तह तक पहुंचने में आसानी हुई. मालूम हो कि संदिग्ध लड़की ने पूर्व में मामले में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया था. जबकि लापता बच्चियों के परिजन सीधे उसी पर गायब करवाने का आरोप लगाया है.

सीसीटीवी फुटेज में रेलवे स्टेशन के पास दिखी लड़कियां

पुलिस ने इस कांड की छानबीन के दौरान एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के कई घंटों के फुटेज का गहन जांच की है. इसी क्रम में एक ऐसा भी फुटेज सामने आया, जिसमें दोनों लड़कियां स्टेशन परिसर में घुसते हुए दिखी है. आठ जनवरी को लड़कियां जिस कपड़े में अपने घर से निकली हैं, वह उस कपड़े में नहीं है. इधर, छानबीन के क्रम में पुलिस को सोशल मीडिया से भी कुछ तथ्य मिले में जो दोनों लड़कियों के सकुशल वापसी के लिए अहम माने जा रहे हैं.

मामले में तीन टीम अलग-अलग दिशा में काम कर रही है. पुलिस को कई सुराग मिले हैं. उम्मीद है दोनों बच्चियों की सकुशल वापसी होगी.

प्रमोद कुमार यादव, एसएसपी, भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन