bhagalpur news. टीएनबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 27-28 फरवरी को

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 12:50 AM

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा 27 व 28 फरवरी को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा

विज्ञापन

टीएनबी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा 27 व 28 फरवरी को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा. इसका विषय वैश्विक समस्याओं और चुनौतियों के समाधान के लिए अनुसंधान और नवाचार का बहु-विषयक वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विकसित भारत 2047 की ओर एक कदम है. सेमिनार के संयोजक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार तिवारी और आयोजन सचिव भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ अनुराधा हैं. सेमिनार के ब्रॉसर का विमोचन गुरुवार को प्राचार्य डॉ दीपो महतो व अन्य गणमान्य लोगों ने किया. कहा कि प्रस्तावित सेमिनार का उद्देश्य शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और उद्योग पेशेवरों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करना है. डॉ मनोज कुमार, डॉ मुश्फिक आलम, डॉ निरलेश कुमार, डॉ रवि शंकर चौधरी, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ पंकज कुमार, डॉ केके मंडल, डॉ संगीत कुमार (मारवाड़ी कॉलेज), डॉ अनुराधा कुमारी ने ब्रॉसर का विमोचन किया. मौके पर डॉ अजीत कुमार, डॉ नवनीत कुमार, डॉ अंशु कुमार, डॉ जैनेंद्र कुमार, डॉ दीपक, डॉ अभिक सिन्हा महापात्रा, डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ जनक कुमारी श्रीवास्तव, डॉ एमएस खालिक, डॉ शिवाशीष हल्दर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन