Bhagalpur news मानसीका टीम बनी मिनी जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Updated at : 19 Apr 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news मानसीका टीम बनी मिनी जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत छोटी परवत्ता पंचायत के जह्नावी चौक स्थित जयमंगल टोला मेंमिनी जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार संपन्न हुआ

विज्ञापन

नवगछिया इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत छोटी परवत्ता पंचायत के जह्नावी चौक स्थित जयमंगल टोला मेंमिनी जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार संपन्न हुआ. फाइनल मुकाबले में मानसीका और जेसीसी जयमंगल टोला की टीमों में भिडंत हुई, जिसमें मानसीका की टीम ने पांच रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर मानसीका टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 144 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीसी जयमंगल टोला की टीम 15 ओवरों में 139 रन पर सिमट गयी. प्रभाकर कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मैच के समापन पर आयोजित पुरस्कार समारोह में भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय कुमार मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उनके साथ इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार, गुलशन मंडल, संजय कुमार मंडल, मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया तथा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया.

68वीं राष्ट्रीय विद्यालय थांगता प्रतियोगिता में भाग लेने बिहार की टीम रवाना

68वीं राष्ट्रीय विद्यालय थांगता (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता (अंडर 17) बालक व बालिका वर्ग 2024-25 का आयोजन दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम, मॉडल टाउन में 22 से 27 अप्रैल तक होने जा रहा है. प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए बिहार थांगता की टीम शनिवार को पटना से दिल्ली रवाना हुई. बिहार की 12 सदस्यों की टीम अपनी श्रेष्ठता साबित करने उतरेगी. बिहार थांगता संघ के महासचिव विकास कुमार झा ने बताया कि पटना जिला के नाजरेथ एकेडमी स्कूल के ओम भूषण और एकता सिंह है. पूर्वी चंपारण जिले के एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल के सुमित कुमार, अयांश चौधरी, आदित्य राज और साजिद सिद्दीकी है. सुपौल जिले से लालती बालिका विद्यापीठ स्कूल गंपतगंज के प्रिया प्रेरणा, काजल भारती तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल सिमरही बाजार के आलोक कुमार हैं. बिहार टीम से बालक वर्ग में कोच पूर्वी चंपारण के अशफाक अहमद एवं बालिका वर्ग में टीम के कोच व टीम मैनेजर भागलपुर जिले कहलगांव एनटीपीसी की आकांक्षा सिंह बिहार टीम को लेकर जा रही हैं. महासचिव विकास कुमार झा ने बताया कि इनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के लिए पदक ला चुके हैं. 68वीं राष्ट्रीय थांगता (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में पुनः अपने खिलाड़ियों से बिहार को पदक की उम्मीदें हैं. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ट्रैकसूट, टी-शर्ट, जर्सी, जूता और मौजा सभी खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को दिया. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण भापुसे, रवींद्र नाथ चौधरी, आनंदी कुमार व नरेंद्र कुमार ने शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन