Bhagalpur news मारवाड़ी युवा मंच की नई टीम ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news मारवाड़ी युवा मंच की नई टीम ने ली शपथ

सुलतानगंज मारवाड़ी युवा मंच शाखा सुलतानगंज का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

सुलतानगंज मारवाड़ी युवा मंच शाखा सुलतानगंज का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ. समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए संगठन को नई दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया. प्रांतीय अध्यक्ष ने नई कमेटी से बेहतर कार्यों की अपेक्षा जताते हुए सुलतानगंज में बिजनेस एक्सपो आयोजित करने की पहल की बात कही. कहा कि इससे स्थानीय व्यापार को नई पहचान और अवसर मिलेगा.

नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

नई टीम में अध्यक्ष विपिन मुरारका, उपाध्यक्ष राजेश रामुका, सचिव अमर रामुका, सह सचिव रोशन जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप रामुका सह कोषाध्यक्ष प्रमोद रामुका, प्रवक्ता सुनील रामुका तथा मीडिया प्रभारी रौनक रामुका को जिम्मेदारी दी गई. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महेश प्रसाद भुवानियां, गजराज जैन, प्रदीप रामुका (दीपू) सहित अन्य सदस्य शामिल हुए.

महिला शाखा भी सशक्त

महिला संस्कृति शाखा की नई टीम में अध्यक्ष लक्ष्मी सिंघानिया, उपाध्यक्ष दुर्गा रामुका, सचिव अनिता रामुका, कोषाध्यक्ष लीना रामुका, सह सचिव निशा पोद्दार एवं प्रवक्ता सुमन रामुका ने भी शपथ लेकर संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया.

सेवा भाव रहेगा प्राथमिकता में

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन मुरारका ने कहा कि संगठन के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा. साथ ही श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे संगठन की सामाजिक भूमिका और मजबूत होगी.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन