Anupama: जया अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही, अनु के सामने पैसों की चुनौती
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Apr 2026 11:57 AM
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में जया की गंभीर हालत और पैसों की परेशानी ने ट्रैक को दिलचस्प बना दिया. अनुपमा मदद के लिए भटकती है और मोटी बा हेल्प करने से मना कर देती है.
Anupama: शो अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत में बोस बताते हैं कि जया को अस्पताल में भर्ती कराना होगा. जया कई दिनों से बंद फैक्ट्री में फंसी हुई थी, जिससे उसे फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया, अनु, दिग्विजय और बंकू उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि जया की हालत गंभीर है और इलाज के लिए एक लाख रुपये की जरूरत होगी. यह सुन अनु बहुत परेशान हो जाती है. दिग्विजय भी मजबूरी जताते हैं कि उनके पास पैसे नहीं हैं. अनुपमा भगवान से सवाल करती है कि गरीबों की इतनी परीक्षा क्यों होती है. वह पैसे का इंतजाम करने निकल पड़ती है.
राही को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वसुंधरा, गौतम पर गुस्सा करती हैं कि कहती है कि उसने प्रांशी को बाहर के लोगों के भरोसे क्यों छोड़ा. राही और प्रेम भी गौतम के फैसले के खिलाफ नजर आते हैं. परिवार में बहस के बाद वसुंधरा यह जिम्मेदारी राही को सौंप देती हैं कि वह प्रांशी का ध्यान रखे. मोटी बा राही को जॉब छोड़ने के लिए कहती है. राही उसे समझाती है कि आज की महिलाएं घर और काम दोनों संभाल सकती हैं, लेकिन वसुंधरा उसकी बात नहीं सुनती.
मदद के लिए तरसी अनुपमा
जया की हालत को लेकर अनुपमा काफी परेशान हो जाती है. वह राही से मदद लेने की कोशिश करती है, लेकिन वसुंधरा बीच में आकर फोन उठा लेती हैं. अनुपमा जब जया की हालत बताती है, तो वसुंधरा मदद करने से मना कर देती है. वसुंधरा, राही से यह बात छुपाने के लिए कॉल डिटेल भी डिलीट कर देती हैं. उधर अनुपमा सोचती है कि अब वह राही से मदद नहीं मांग सकती, क्योंकि उसकी शादी हो चुकी है. वह भगवान से मदद की गुहार लगाती है और तभी उसकी नजर अपनी चेन पर जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोजी, जया को धमकाती है कि अगर उसने उसका नाम लिया तो वह अनु को नुकसान पहुंचा देगी.
यह भी पढ़ें– Anupama का रौद्र रूप, पॉल की धमकियों का दिया मुंहतोड़ जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










