Bhagalpur news पति व ससुराल वालों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप

Updated at : 02 Apr 2026 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news पति व ससुराल वालों पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप

पति व ससुराल वालों के द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने तथा दहेज मांगने का आरोप लगाई.

विज्ञापन

पति व ससुराल वालों के द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने तथा दहेज मांगने का आरोप लगाई. बिहपुर थाना के लत्तीपुर निवासी गुरु सेवक पोद्दार की पुत्री सहजो कुमारी उर्फ साक्षी ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दी है. पीड़िता ने महिला थाना की पुलिस को बताया कि मक्खातकिया निवासी सुमन कुमार के साथ सात अगस्त को तेतरी मंदिर में प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद हम अपने ससुराल पति के साथ चली गई. कुछ दिन तक मेरे पति व मेरे परिवार वाले मुझे अच्छे से रखे. उसके बाद मक्खातकिया निवासी सास सलीमा देवी, चचेरा ससुर-श्रीकांत सहनी, रानी देवी, भैसुर संतोष सहनी, शिवजी सहनी, नीलम देवी दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. साथ ही दहेज के रूप में चार लाख रुपये की मांग करते हैं. शादी के दो महीने बाद ही पति हरियाणा काम करने गये. वहां भी हम गये तो मेरे पति मेरे साथ मारपीट करते थे और वहां भी मेरे पति के मित्र धीरज कुमार, सुजीत कुमार, अजीत कुमार सब मेरे पति के रूम पर आता था और ये लोग देर रात तक रूम में पार्टी करता था, जिसका विरोध करने पर मेरे पति के साथ उसके दोस्त भी मारपीट करते थे.

खाते से अवैध तरीके से हो रही निकासी

पीरपैंती प्रखंड में लोगों के खाते से पैसे की निकासी की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. प्रत्येक दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा. बुधवार को इशीपुर थाना क्षेत्र पंचरुखी के मंटू यादव के खाते से विभिन्न तिथि में अलग-अलग ट्रांजेक्शन आईडी से कुल 44 हजार की निकासी कर ली गयी है. मंटू यादव ने बताया कि मेरा खाता एसबीआई बैंक में है. जानकारी ली तो पता चला कि आधार कार्ड का उपयोग कर पैसे की निकासी की गयी है. हरदेवचक की रानी देवी के एसबीआई बैंक के खाते से 14 हजार का निकासी कर ली गयी है. इस मामले में ईशीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन