Bhagalpur news धर्म व मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ भगवान राम का जन्म

Updated at : 02 Mar 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news धर्म व मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ भगवान राम का जन्म

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक पंडित अनिल कृष्ण जी महराज ने कहा कि भगवान राम का जन्म धर्म व मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर प्रखंड के रघुचक अंधार में रामेश्वर महादेव सेवा समिति के की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृंदावन से आये कथावाचक पंडित अनिल कृष्ण जी महराज ने भागवत कथा के दौरान कहा कि भगवान राम का जन्म धर्म व मर्यादा की स्थापना के लिए हुआ था. रामो विग्रह वान धर्मि अर्थात राम साक्षात धर्म की मूर्ति हैं. भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा पंडित अनिल कृष्ण जी महाराज ने विस्तारपूर्वक सुनायी. पूरे कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूरा इलाका वृंदावन लग रहा था. कथा के दौरान कलाकारों ने आकर्षक झांकी निकाली,जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में कुंदन जी महाराज, रामेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, गौतम कुमार सिंह, नंदन सिंह, धनंजय सिंह, पंकज सिंह, प्रीतम सिंह, गुलशन सिंह, सुभाष साह, कुमुद साह, गुड्डू शाह, ओपी पासवान, बेरासी यादव, चुलबुल पांडे, कन्हैया, सागर, शुभम, हर्ष, भानु प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में रघुचक अंधार, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, रसीदपुर, खानपुर, मलखानपुर, दौलतपुर, मिश्रपुर, नयागांव, कुमैठा कटहरा, पनसलला, आजाद नगर सहित आसपास के कई गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन