ePaper

Bhagalpur News: परिजनों से बयान लेने पीरपैंती पहुंची जाेगसर थाने की पुलिस

Updated at : 10 May 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: परिजनों से बयान लेने पीरपैंती पहुंची जाेगसर थाने की पुलिस

जाेगसर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित होटल भावना के कमरा नंबर 101 में पीरपैंती के सुंदरपुर निवासी कुशाल कुमार ठाकुर का शव मिलने के मामले में पुलिस घटना के प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

कुशाल की मौत का मामला

संवाददाता, भागलपुर

जाेगसर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित होटल भावना के कमरा नंबर 101 में पीरपैंती के सुंदरपुर निवासी कुशाल कुमार ठाकुर का शव मिलने के मामले में पुलिस घटना के प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रख कर छानबीन कर रही है. शुक्रवार को जोगसर पुलिस पीरपैंती स्थित सुंदरपुर गांव पहुंची. जाेगसर व पीरपैंती पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कुशाल की मां व उसके बड़े भाई माेहित ठाकुर का बयान लिया.

दाेनाें के बयान का वीडियाे भी बनाया गया और पड़ाेसियाें का बयान लिया गया. जबकि माेहित के आरोप पर उनके चाचा गाेपाल ठाकुर का पूरा नाम व पता लिया है. पता चला है कि गाेपाल ठाकुर अभी कटिहार में रह रहे हैं. वहां भी इनकी पैतृक जमीन है. फिलहाल वह फरार बताये जा रहे हैं. माेहित का कहना है कि जिस 30 बीघा जमीन के लिए उनके छाेटे भाई काे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, उसमें अभी गेहूं व मक्का लगा हुआ है. मालूम हो कि घटना के बाद से ही मोहित का परिवार गहरे सदमे में है. इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच में भी कुशाल के आत्महत्या किये जाने की पुष्टि हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

SANJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन