bhagalpur news. मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में जांच शुरू

Updated at : 05 Apr 2026 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. मध्याह्न भोजन खाने से बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में जांच शुरू

प्राथमिक विद्यालय गंगौता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार पड़ने के मामले में जांच शुरू हो गयी है

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गंगौता मैदान शाहजंगी में बुधवार को मध्याह्न भोजन खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार पड़ने के मामले में जांच शुरू हो गयी है. शनिवार को जिला प्रशासन से गठित तीन सदस्यीय जांच टीम विद्यालय पहुंची. टीम में सदर एसडीएम विकास कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा व डीपीओ (एमडीएम) बबीता कुमारी शामिल थे. टीम ने स्कूल में शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों से विस्तार से पूछताछ की. जांच के दौरान बच्चों से उस दिन दिये गये भोजन और उसकी गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली गयी. उधर, अभिभावकों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की. अधिकारियों ने पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद लौट आयी. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि जांच टीम ने अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. भोजन का तत्काल स्वाद परीक्षण नहीं की गयी मामले में जिला शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक से शोकॉज किया था. बताया जा रहा कि प्रधानाध्यापक ने अपना जवाब विभाग को भेज दिया है. सूत्रों के अनुसार शोकॉज के अनुसार, उस दिन नाथनगर में शुरू हुए सेंट्रलाइज्ड किचन से पहली बार भोजन विद्यालय पहुंचा था, लेकिन स्कूल में पहुंचते ही भोजन का तत्काल स्वाद परीक्षण नहीं किया गया. प्रधानाध्यापक ने जवाब में बताया कि भोजन करीब 20 मिनट बाद चखा गया. जबकि नियम के अनुसार इसे तुरंत जांचना चाहिए था. हालांकि, चखना रजिस्टर में भोजन को सही बताया गया है. ऐसे में जांच में कई सवाल उठने लगे हैं. बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाने से किया इंकार स्कूल के बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाने से फिर से इंकार कर दिया है. इससे पहले गुरुवार को भी बच्चों ने खाने से मना कर दिया. शनिवार को करीब 43 बच्चे स्कूल आये थे. एनजीओ की तरफ से स्कूल में भोजन भेजा गया था. सभी बच्चे ने भोजन करने से मना कर दिया. बच्चों ने बताया कि अगर स्कूल में खाना बनेगा, तब ही भोजन करेंगे. बच्चों ने अपने घर से टिफिन साथ लेकर आये थे. उसे ही खाया. वहीं, स्कूल के प्रधान विजय कुमार भारती ने बताया 14 शिक्षकों में 11 शिक्षक मौजूद है. कुछ शिक्षक छुट्टी पर हैं. स्कूल में बच्चों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन