bhagalpur news. यात्रियों के बीच रेल वन ऐप के बारे में दी गयी जानकारी

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 12:52 AM

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन पकड़ने आये यात्रियों को उनके मोबाइल पर रेल अधिकारियों ने रेल वन ऐप के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन

भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन पकड़ने आये यात्रियों को उनके मोबाइल पर रेल अधिकारियों ने रेल वन ऐप के बारे में जानकारी दी. यात्रियों को जानकारी देने के लिए स्टेशन पर स्टॉल लगाकर यह जानकारी दी गयी. बताया कि इस ऐप से आप सब ऑनलाइन रिजर्व व अनरिजर्व टिकट कटा सकते हैं. इसके अलावे आप सभी ट्रेनों की जानकारी ऐप के माध्यम से देख सकते हैं. प्रचार-प्रसार में सीएमआइ फूल कुमार, रेल अधिकारी राम कुमार सहित टीटीई उपस्थित थे. यात्रियों को समय बचाने वाले, पर्यावरण के अनुकूल व परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव के लिए रेल वन ऐप अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. रेल वन ऐप से क्या-क्या लाभ मिलेगा

– डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट पर तीन प्रतिशत की छूट

– आर-वॉलेट रिचार्ज पर भी तीन प्रतिशत का बोनस

– भोजन ऑर्डर करने, रिफंड फाइल करने, रेल मदद और यात्रा प्रतिक्रिया की सुविधाएं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन