गुण नियंत्रण टीम ने ज्ञानीदास टोला में कटाव निरोधी कार्यों का किया निरीक्षण
गुण नियंत्रण टीम के सदस्य जांच करते
Gopalpur Erosion Control: भागलपुर के रंगरा प्रखंड अंतर्गत ज्ञानीदास टोला में गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों की जांच करने कटिहार की गुणवत्ता नियंत्रण टीम पहुंची.
मुख्य बातें:
गोपालपुर (भागलपुर) से विपिन ठाकुर की रिपोर्ट
Gopalpur Erosion Control: बाढ़ और भीषण कटाव से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर गंगा तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का औचक निरीक्षण गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल, कटिहार की विशेष टीम द्वारा किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने रंगरा चौक प्रखंड के ज्ञानीदास टोला में जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न फ्लड फाइटिंग योजनाओं की प्रगति और काम की क्वालिटी को जांचा. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ठेकेदारों और इंजीनियरों को चेतावनी देते हुए काम में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए.
बोल्डर पिचिंग और तकनीकी मानकों की हुई सघन जांच
- सामग्री की जांच: निरीक्षण टीम ने कार्यस्थल पर बोल्डर पिचिंग (पत्थरों की पैकिंग), जिओ बैग की भराई और एप्रन निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा.
- इंजीनियरों की मौजूदगी: मौके पर बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता ई. मनीष कुमार और कनीय अभियंता गुड्डू कुमार मौजूद रहे.
समीक्षा के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के सहायक अभियंता ई. अमितेश कुमार ने गुणवत्ता नियंत्रण टीम को अब तक हुए कार्यों की प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी.
Gopalpur Erosion Control: मानसून को लेकर तटबंधों पर रखी जा रही विशेष नजर
निरीक्षण पर आए अधिकारियों ने कहा कि मानसून का समय शुरू हो चुका है, ऐसे में गंगा नदी के जलस्तर में कभी भी बढ़ोतरी हो सकती है. कटाव प्रभावित क्षेत्रों पर चौबीस घंटे विशेष नजर रखी जा रही है. सभी बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों की नियमित डिजिटल मॉनिटरिंग हो रही है ताकि नदी किनारे बसे गांवों और आबादी को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके.
गुणवत्ता नियंत्रण टीम ने निर्देश दिया कि जिन जगहों पर बोल्डर पिचिंग का काम थोड़ा भी कमजोर दिखे, उसे तुरंत ठीक कराया जाए ताकि पानी के तेज बहाव में मिट्टी का कटाव न हो सके. इसके साथ ही फ्लड फाइटिंग मटेरियल को भी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










