भागलपुर के सुलतानगंज में श्रावणी मेला से पहले बढ़ी चिंता, स्टेशन रोड का नाला अधूरा, बारिश में जलजमाव का खतरा
सुलतानगंज के स्टेशन रोड पर नाला निर्माण अब तक अधूरा
Shravani Mela 2026:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने में अब महज 35 दिन बचे हैं, लेकिन सुलतानगंज के स्टेशन रोड पर नाला निर्माण अब तक अधूरा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते काम पूरा नहीं हुआ तो लाखों कांवरियों को जलजमाव और गंदगी के बीच गुजरना पड़ सकता है.
सुलतानगंज से शुभंकर की रिपोर्ट
Shravani Mela 2026: भागलपुर के सुलतानगंज में श्रावणी मेला से पहले बढ़ी चिंता, स्टेशन रोड का नाला अधूरा, बारिश में जलजमाव का खतराभागलपुर के सुलतानगंज के स्टेशन रोड से बाइपास तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क के साथ बनने वाला नाला अब भी अधूरा पड़ा है. मानसून की दस्तक और श्रावणी मेला 2026 की उलटी गिनती शुरू होने के बीच अधूरे नाला निर्माण ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
लोगों का कहना है कि यदि जल्द नाला निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बारिश के दौरान जलजमाव और गंदे पानी की समस्या गंभीर रूप ले सकती है, जिसका असर श्रावणी मेला पर भी पड़ सकता है.
सड़क बनी, लेकिन अधूरा रह गया नाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद भी नाला निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है. इसके कारण आसपास के घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है. बरसात शुरू होते ही स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है. लोगों का कहना है कि बिना जलनिकासी व्यवस्था के सड़क निर्माण का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा.
लाखों कांवरियों को हो सकती है परेशानी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश-विदेश से लाखों शिवभक्त सुलतानगंज पहुंचते हैं. ऐसे में यदि मेला शुरू होने से पहले नाला निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं को गंदे पानी और जलजमाव के बीच होकर गुजरना पड़ सकता है. इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को परेशानी होगी, बल्कि शहर की छवि भी प्रभावित हो सकती है.
भुगतान नहीं होने से रुका है काम?
स्थानीय निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि ठेकेदार से मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से अब तक निर्माण मद की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. भुगतान मिलते ही नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन नहीं होने के कारण ऐसी समस्याएं सामने आती हैं.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
Shravani Mela 2026: प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासी सन्नी चौधरी समेत अन्य लोगों ने बिहार सरकार और भागलपुर जिला प्रशासन से श्रावणी मेला शुरू होने से पहले युद्धस्तर पर नाला निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते काम पूरा नहीं हुआ तो सरकार को भी आलोचना का सामना करना पड़ सकता है.
इस संबंध में सुलतानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि नाला निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस दिशा में संबंधित विभाग से लगातार पहल की जा रही है.
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी एनकाउंटर पर नरकटियागंज में फूटा गुस्सा, कैंडल और तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










