Bhagalpur, गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू,126 करोड़ से बदलेगा का गंगा तट

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू,126 करोड़ से बदलेगा का गंगा तट

गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू,126 करोड़ से बदलेगा का गंगा तट

विज्ञापन

सुलतानगंज,भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट,

बे इंतजार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उलझे रहने के बाद सुलतानगंज का बहुप्रतीक्षित गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट अब दोबारा गति पकड़ने जा रहा है. करीब 13 महीनों से ठप पड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस (एनओसी) मिलने की राह लगभग साफ हो चुकी है. विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने जानकारी दी कि दिल्ली स्तर से वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. वन विभाग के नियमों के तहत बीओक्यू का 2 प्रतिशत, यानी लगभग 2 करोड़ 99 लाख 5 हजार 387 रुपये जमा करना अनिवार्य है. यह राशि जमा होते ही आधिकारिक एनओसी जारी कर दी जाएगी और संवेदक को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया जाएगा.बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा फ्लड कंट्रोल डिवीजन, भागलपुर को पत्र भेजकर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है.यह राशि वाइल्डलाइफ पेमेंट बैंक में जमा की जानी है.बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि वन विभाग के नियम के तहत बीओक्यू का 2 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य है. एनओसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और भुगतान के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी है. इस माह के भीतर फंड उपलब्ध हो जाएगा और 2-3 दिनों में भुगतान के बाद 10-15 दिनों के अंदर एनओसी का पत्र मिलने के बाद काम शुरू हो सकता है.विधायक का दावा है किएनओसी को लेकर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. अब केवल औपचारिकताएं शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रावणी मेला से पहले हर हाल में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन