Bhagalpur News: गाड़ी से पैसा उड़ाने वाला गिरोह शहर में सक्रिय

Updated at : 06 Mar 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News: गाड़ी से पैसा उड़ाने वाला गिरोह शहर में सक्रिय

तीन दिन पूर्व घंटाघर चौक पर बांका के सीमेंट कारोबारी व उनके चालक को झांसा दे कार से दो लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है.

विज्ञापन

भागलपुर.

तीन दिन पूर्व घंटाघर चौक पर बांका के सीमेंट कारोबारी व उनके चालक को झांसा दे कार से दो लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. इधर, घटना की जानकारी पूरे शहर में होने के बाद कई लोगों के बीच घटना चर्चा का विषय बना है. इधर शहर में कुछ कार गैरेज चलाने वाले संचालकों का कहना है कि बीते एक माह के भीतर इस तरह की कई घटनाओं की जानकारी मिली है. तिलकामांझी स्थित कार गैरेज संचालक ने बताया कि करीब 10 दिनों के भीतर उनके गैरेज पर आधा दर्जन कार चालक आ चुके हैं और मोबिल गिरने की बात कह कर चेक करने को कहते हैं. उनकी कार पर स्प्रेनुमा मोबिल के निशान भी लगे मिले हैं. हालांकि उनके पास ऐसी एक भी जानकारी नहीं है जिसमें इस तरह के शातिर अपराधी अपने मनसूबे में कामयाब हुए हों.

सर्विल पिस्टल चोरी मामले में संदिग्धों से पूछताछ जारी

एसआइ कन्हैया कुमार की सर्विस पिस्टल सहित 35 राउंड गोली चोरी होने के मामले में पुलिस की ओर से जांच जारी है. मामले में पुलिस ने गुरुवार को भी कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था. जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. इधर, बताया जा रहा है कि जिस वक्त की घटना का उल्लेख एफआइआर में एसआइ कन्हैया कुमार ने किया है उस वक्त एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है. जिसमें तीन युवकों को उसी गली में जाते हुए देखा जा रहा है. हालांकि उनके हाथ में न तो कोई सामान है न ही उन्हें लौटते हुए देखा गया है. ऐसे में उक्त तीनों युवकों के चोर होने की पुष्टि नहीं है. पुलिस ने तीनों युवकों की पहचान कर ली है. बताया जा रहा है कि उनमें से एक युवक से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन