Bhagalpur news कबड्डी प्रतियोगिता में पीरपैंती के पांच खिलाड़ी चयनित

Updated at : 24 Feb 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news कबड्डी प्रतियोगिता में पीरपैंती के पांच खिलाड़ी चयनित

पीरपैंती उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनीचक और उच्च माध्यमिक सीमानपुर की पांच लड़कियों का चयनराज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ है.

विज्ञापन

पीरपैंती उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनीचक और उच्च माध्यमिक सीमानपुर की पांच लड़कियों का चयन

राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ है. वह भागलपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी. उमा किशनिचक की फूल कुमारी वपल्लवी कुमारी और उमा सीमानपुर की सोनाक्षी सिन्हा, हनी कुमारी व रूबी कुमारी का चयन हुआ है. 25 फरवरी को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड से सिवान के लिए रवाना होंगी. लड़कियों के चयन होने पर पीरपैंती के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है. बीइओ बलदेव ठाकुर, जिप उपाध्यक्ष पप्पू यादव, प्रमुख रश्मि कुमारी,जन सुराज के जिलाध्यक्ष अरविंद साह, घनश्याम दास, रंजीत साह, दीपनारायण यादव, मुख्तार आलम, सौरभ साह, पप्पू साह, ओम कुमार, विश्वजीत कुमार, सर्वोत्तम कुमार शर्मा, अंकज मंडल, हरिओम जी, प्रीतम कुमार, सिकंदर यादव सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

सुलतानगंज को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग एक बार फिर जोड़ पकड़ने लगी है. सुलतानगंज विकास संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र यादव ने सात सूत्री मांग को लेकर विधायक प्रो ललित नारायण मंडल को ज्ञापन सौंपा है. बताया कि सुलतानगंज को अनुमंडल बनाने व अकबरनगर को प्रखंड बनाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन सरकार इसकी सुध नहीं ले रही है. इस मुद्दा को विधानसभा में रखने का अनुरोध किया. सुलतानगंज एक ऐतिहासिक स्थल है. यहां से 30 किमी दूरी तय कर लोगों को अनुमंडल का लाभ लेने जाना पड़ता है. इस मांग को विस चुनाव के पहले पूरा नही किया जायेगा, तो विरोध प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा.

मारपीट की घटना में दो घायल

घोघा व अमडंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में अमडंडा थाना क्षेत्र के गठौर के अनिल कुमार व घोघा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के मुकेश कुमार शामिल हैं. घायलों का उपचार अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव में कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन