bhagalpur news. पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा, मायागंज रेफर

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 11:51 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोतिचक वार्ड संख्या सात में लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोतिचक वार्ड संख्या सात में लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुलतानगंज लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर घायल तेतर मंडल ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया कि सुबह पैसे की लेन-देन को लेकर उनके पुत्र के साथ विवाद हुआ था. शाम में आरोपी एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और पुत्र को बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने तेतर मंडल के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान पुत्र हारो मंड़ल बचाने आया, तो आरोपियों ने उसे भी बेरहमी से पीटा, जिससे उसका एक पैर और एक हाथ टूट गया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद आरोपियों ने किराना दुकान से सामान लूट लिया और गल्ला में रखे नगदी के साथ चांदी की सिकड़ी भी लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दिलगौरी में हथियार से हमला, दो जख्मी, केस दर्ज

थाना क्षेत्र के दिलगौरी में आपसी रंजिश को लेकर हुए हमले में दो युवक घायल हो गए. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. दिलगौरी निवासी मो नैयर आलम ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र साहिल आजम और भांजा घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान आरोपितों ने समूह बनाकर लाठी, रॉड, चाकू और तलवार जैसे हथियारों से अचानक हमला कर दिया. हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि पुत्र के पैर में चाकू लगने से गहरी चोट आई है. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन