बिहार के महात्मा गांधी हैं नीतीश कुमार : ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल, विक्रमशिला सेतु पर भी दिया बयान

Updated:
विज्ञापन

एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री बुलो मंडल

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'बिहार का महात्मा गांधी' कहकर संबोधित किया है. उन्होंने नीतीश के 22 वर्षों के विकास कार्यों की सराहना की. साथ ही, विक्रमशिला सेतु के निर्माण पर भी अहम जानकारी दी.

विज्ञापन

Bhagalpur News: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने नीतीश कुमार को “बिहार का महात्मा गांधी” बताते हुए कहा कि उन्होंने लगातार 22 वर्षों तक बिहार के विकास के लिए काम किया है. मंत्री ने कहा कि विकास के मामले में उनके योगदान का विरोध कोई नहीं कर सकता.

एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल और उनके विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी का त्याग करना भी हर किसी के लिए संभव नहीं है और ऐसा निर्णय केवल नीतीश कुमार ही ले सकते हैं.

नीतीश कुमार के विकास कार्यों की प्रशंसा

ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने लंबे समय तक काम किया. उनके कार्यकाल में राज्य में विकास से जुड़े कई काम हुए हैं. मंत्री ने कहा कि विकास के मामले में बिहार या देश का कोई भी व्यक्ति उनके योगदान का विरोध नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को प्राथमिकता दी और लगातार लंबे समय तक राज्य के लिए काम किया. प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी.

उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी.

विक्रमशिला सेतु को लेकर बोले- काम जल्द शुरू होगा

प्रेसवार्ता के दौरान विक्रमशिला सेतु का मुद्दा भी उठा. इस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार पुल को लेकर गंभीर है और इसका काम जल्द शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने कहा कि किसी बड़े पुल पर काम शुरू होने के बाद उसे पूरा करने में समय लगता है. ऐसे में लोगों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है.

मंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार आते-जाते रहते हैं, लेकिन अगर त्योहारों को देखते हुए पुल पर परिचालन बंद नहीं किया जाएगा, तो पुल का काम समय पर पूरा करना मुश्किल होगा. सरकार की सभी परिस्थितियों पर नजर है.

गंगा पार जाने के लिए बनेगी वैकल्पिक व्यवस्था

विक्रमशिला सेतु पर काम शुरू होने के बाद गंगा पार आने-जाने वाले लोगों को होने वाली परेशानी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार वैकल्पिक व्यवस्था करेगी.

उन्होंने पिछली बार पुल के क्षतिग्रस्त होने का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी सरकार ने करीब 28 दिनों तक लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जहाज आदि की सुविधा उपलब्ध करायी थी.

मंत्री के अनुसार, पुल का काम शुरू होने के बाद लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा.

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

प्रेसवार्ता के दौरान ऊर्जा मंत्री ने राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि विधानसभा जनता की समस्याओं और मांगों को उठाने का प्रमुख मंच है. ऐसे में लोकभवन तक मार्च करने से जनता को क्या फायदा होगा.

मंत्री ने आरोप लगाया कि विधानसभा का सत्र चलने के दौरान नेता प्रतिपक्ष सदन से गायब रहते हैं. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को विधानसभा के भीतर उठाना ज्यादा महत्वपूर्ण है.

Bhagalpur News: भागलपुर के विकास पर भी हुई चर्चा

ऊर्जा मंत्री ने भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है.

प्रेसवार्ता में उन्होंने विकास योजनाओं के साथ-साथ क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और बड़े निर्माण कार्यों को लेकर सरकार की ओर से उठाये जा रहे कदमों की जानकारी दी.

Also Read: अक्टूबर से फिर बिहार के लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार? संजय झा से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

Also Read: पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को थमाया नोटिस, 26 हजार आवासीय संपत्तियों पर सीलिंग का खतरा


विज्ञापन
आरफीन जुबैर

लेखक के बारे में

By आरफीन जुबैर

आरफीन जुबैर प्रिंट माध्यम में पिछले 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा और खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन