मोक्षदा स्कूल की 34 छात्राओं को मिला स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र प्राप्त करते स्काउट गाइड | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के मोक्षदा इंटर स्कूल में 34 छात्राओं को स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

भागलपुर. मोक्षदा इंटर स्कूल में मंगलवार को भारत स्काउट और गाइड भागलपुर की ओर से स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में सफल 34 छात्राओं को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिया गया. प्रमाण पत्र मिलते ही छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

विज्ञापन

34 छात्राओं को मिला प्रमाण पत्र

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डेजी, सहायक शिक्षक गौरी शंकर, सहायक शिक्षिका सह गाइड प्रभारी भारती कुमारी और जिला संगठन आयुक्त स्काउट भागलपुर विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया. छात्राओं ने प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर सफलता हासिल की थी.

प्रमाण पत्र प्राप्त करते स्काउट गाइड | Prabhat Khabar Network
प्रमाण पत्र के साथ छात्राएं | Prabhat Khabar Network

विद्यालय को मोमेंटो देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान भारत स्काउट और गाइड भागलपुर की ओर से मोक्षदा इंटर स्कूल को सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया गया. संस्था की ओर से विद्यालय के सहयोग और सहभागिता के लिए यह सम्मान दिया गया.

छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

प्रमाण पत्र वितरण के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया. उन्हें जीवन में अच्छे कार्य करते हुए आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया गया.

जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भागलपुर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण में सफल छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं मौजूद थीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन